सोमवार, 19 दिसंबर 2011

दिन और रात मे चीरा जा रहा है यमुना का सीना





दिनेश शाक्य 
अवैध खनन पर रोक लगाने के उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री के आदेशो को बलाये ताक मे रख कर इटावा मे यमुना नदी मे बडे पैमाने पर पुलिस और प्रशासनिक अफसरो की मिली भगत से अवैध बालू खनन किया जा रहा है।
दिन के उजाले मे तो बालू का खनन किया जा रहा है रात के अंधेरे मे भी बडे पैमाने पर बालू खनन को किया जा रहा है । एक नही करीब 300 से अधिक टैक्टरो के जरिये बालू खनन करके यमुना नदी के स्वरूप बिगाडा जा रहा है। यमुना नदी में अवैध खनन बेरोकटोक जारी है।     सैकड़ों ट्रैक्टर-ट्राली चोरी का रेत विभिन्न इलाकों में ले जा रहे हैं। इस गोरखधंधे को विभागीय व पुलिसिया संरक्षण भी खुले आम मिला हुआ है। तभी तो पुलिस और प्रशासनिक अफसरो इस बालू खनन पर चुप्पी साधे हुये है और यमुना नदी का सीना चीरने मे बालू माफिया युद्वस्तर पर लगे है। जिस जगह से यमुना नदी से बालू खनन किया जा रहा है उससे चंद कदम की दूरी पर यमुना तलहटी मे पुलिस चौकी बनी हुई है जहा पर करीब एक दर्जन से अधिक पुलिस वाले हमेशा तैनात रहते है जिनका काम इस इलाके मे होने वाले अवैध काम पर अकुंश लगाने का होता है लेकिन इस चौकी के पुलिस कर्मी इस अवैध खनन को मनमाफिक वसूली के जरिये को संरक्षण देकर यमुना का बरवाद करवाने मे जुटे हुये है। 
सबसे हैरत की बात तो यह है कि इलाकाई पुलिस केवल उन्हीं ट्रैक्टर चालको के खिलाफ कार्रवाई करती है जो समय पर सुविधा शुल्क नहीं पहुंचाते। इसी कारण यमुना नदी की सीमावर्ती थानो को मलाईदार थाने मे गिना जाता है। गौरतलब है कि यह गोरखधंधा हाईकोर्ट के आदेश को ठेंगा दिखाकर चल रहा है।
यमुना नदी में प्रतिबंध के बावजूद अवैध खनन बदस्तूर जारी है। यमुना में और यमुना के साथ लगते इलाकों में दिन ढलते ही बालू भरना शुरू हो जाता है। कोर्ट की रोक के बावजूद यमुना के साथ लगते इलाको में खनन का कार्य जोरो पर है। इन क्षेत्रों में खनन सरेआम देखा जा सकता है। जेसीबी मशीनों द्वारा टैक्टर ट्रालियो मे रेत भरी जा रही है। रात भर यहां पर अवैध खनन करने वालों का राज हो जाता है। जो कि पूरी रात यमुना में से बालू निकालते हैं और रात को ही इसे दूर दराज के इलाको मे भेज देते हैं। खनन होने के बाद माल लेकर अंधेरे-अंधेरे ही हजारों की तादाद में गाडिय़ां रवाना हो जाती है। 
प्रशासन के लाख दावों के बावजूद यमुना नदी पार अवैध खनन रू कने का नाम नहीं ले रहा है। यमुना पार दिनरात यूपी के लोग घूमनपुरा घाट पर अवैध खनन करके सैकड़ों ट्रालिया रेत उठा रहे है। लेकिन, जिला प्रशासन व खनन विभाग के अधिकारी केवल जिले की सड़को पर दौड़ने वाले भारी वाहनों को ही खनन करने पर पक ड़ने का काम करने में लगे हुए है। यमुना नदी के दूसरे छोर पर खनन माफिया बिना किसी भय के अपनी कार्यवाही को अंजाम देने में लगा हुआ है। 
गाव घूमनपुरा के कई लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि पिछले काफी समय से रेत माफिया घूमनपुरा घाट पर रात के समय जेसीबी मशीनो से खनन करने का काम कर रहा है। खनन माफिया के लोग रात के समय वाहनों में रेत लोड करके उनके गाव से गुजरते है। प्रशासन के अधिकारी रात के समय घूमनपुरा घाट पर नहीं आते। काफी समय से रेत माफिया इस घाट पर खनन का कार्य कर रहा है। दिन के समय भी रेत माफिया खनन की कार्यवाही को अंजाम देता है। रोजाना इस घाट से रेत माफिया सौ से अधिक  ट्रैक्टर  ट्रालिया रेत लोड करके ले जाते है। माफिया रेत का खनन करते समय हथियारों से लैस होते है
कई  ट्रैक्टरो को बालू का खनन करते हुये कैद करने मे कामयाबी पाई मौके पर किये जा रहे है बालू खनन के बारे मे पता चला है कि करीब 1 साल से यमुना नदी बालू खनन किया जा रहा है। ऐसा माना जाता है कि इलाकाई पुलिस की मिलीभगत के चलते यह सब खुलेआम किया जा रहा है इसी वजह से आज तक कोई भी अवैध बालू खनन का धंधा  रोका नही जा सका है। 
इन बालू खनन माफियाओ की हिम्मत तो देखिये कि इनसे कोई भी कुछ नही कह सकता है क्यो कि पुलिस और प्रशासनिक अफसरो का संरक्षण मिला हुआ है। इसी वजह से इन बालू माफियाओ का कुछ नही बिगड रहा है उधर अपर जिला अधिकारी बताते है कि मध्यप्रदेश से बालू इटावा लाई जाती है और इसी का फायदा उठा करके बालू माफिया यमुना नदी से बालू खनन कर लेते है। 
इटावा जिले के शासन और प्रशासनिक विभाग की जानकारी में यमुना से बालू का हो रहा अवैध खनन, कई वर्षो से नहीं उठा खनन का ठेका, रात-दिन हो रही यमुना से वालू की निकासी, प्रतिदिन लाखों रूपये का हो रहा विभाग को राजस्व का नुकसान।
शासन-प्रशासन द्वारा किसी भी क्षेत्र में नियम कानून पर प्रतिबन्ध तो आये दिन लगाये जाते हैं लेकिन अब शासन के कुछ नुमाइंदे की शह पर कानून को ताक पर रखकर अवैध काम को अन्जाम दिया जाता है क्योंकि पैसे के लिये कुछ भी किया जा सकता है कई वर्षों से यमुना नदी में वालू की निकासी का ठेका नहीं उठा है उसके बावजूद चोरी छुपे पुलिस की मदद से इस अवैध खनन का कार्य लगातार जारी है यमुना तलहटी के ग्राम धूमनपुरा से जाने वाली सड़क आने व जाने वाले वालू के  ट्रैक्टरो  से लदी हुई देखी जा सकती है। 
इसी गांव के कुछ स्थानीय लोग जो यमुना के किनारे अपनी खेतीवाड़ी से परिवार का भरण पोषण करते है उनका कहना है कि इस गांव में करीब दस   ट्रैक्टर  है जिनकी पुलिस से अच्छी खासी जान पहचान है उनकी ही मदद से रात दिन इस यमुना से वालू की निकासी का काम लगातार जारी है इसी गांव के राजवीर का कहना है कि कई बार हमने उन्हें मना किया, मगर निकासी करने वालों का कहना है कि हम लोगों के पास वालू निकासी का आर्डर है । 
उसका कहना है कि प्रतिदिन इस खनन से 100 से 300  ट्रैक्टर  प्रतिदिन वालू की निकासी की जा रही है। प्रति  ट्रैक्टर  300 रूपये पुलिस लेती है। इस खनन से प्रतिदिन विभाग को लाखों रू. का राजस्व को नुकसान हो रहा है। एक ट्रैक्टर  करीब 2500 से 3500 तक का बिक जाता है। 
अवैध बालू खनन के मामले को लेकर इटावा के अपर जिलाधिकारी महेंद्र सिंह  का कहना है कि इटावा मे यमुना नदी से काई बालू खनन का ठेका नही है इसके बावजूद पडोसी राज्य मध्यप्रदेश से जो बालू कारोबारी बालू लेकर आते है वही अवैध तरीके से यमुना नदी से बालू की निकासी कर लेते है ऐसे कई बालू माफियाओ के वाहनो को बालू समेत जब्त किया गया है और उनसे खासी जुर्माने की रकम भी वसूली की गई है।
जब अपर जिलाधिकारी का ध्यान इस ओर खीचा गया कि बालू माफियाओ की स्थानीय पुलिस से मिली भगत है तो उनका जबाब गोलमोल ही था। अवैध बालू खनन का मामला जब जिलाधिकारी पी.गुरूप्रसाद के सामने रखा गया तो उन्होने सिर्फ इतना कह कर के पल्ला झाड लिया कि पूरे मामले की जांच गंभीरता से कराई जा रही है और जांच रिर्पोट के आते ही बालू माफियाओ के खिलाफ कार्यवाही तय की जायेगी लेकिन अवैध बालू खनन के बारे मे उनका चुप्पी साधना यह बताता है कि मामला कुछ ना कुछ तो है ही। 
इटावा के एसएसपी राजेश मोदक भी बालू खनन के मामले पर चुप्पी साधने मे ही अपनी भलाई समझते है क्यो कि उनकी पुलिस पर खुलेआम इलाकाई पुलिस ने ना केवल आरोप लगाया बल्कि दावे के साथ बताया कि पुलिस बालू खनन करने वाले माफियाओ से मिली हुई है तभी तो उनको यमुना नदी मे हो रहे बालू खनन नजर नही आ रहा है फिर उनसे बालू खनन पर पुलिस के खिलाफ कार्यवाही करने से जुडे हुये सवाल पूछने का कोई मतलब ही नही रह जाता है। असल मे पुलिस भी पूरी तरह से प्रशासनिक रिर्पोट का इंतजार कर रही है जिसमे कहा गया है कि जिलाधिकारी स्तर पर जांच कराई जा रही है। 
अवैध बालू खनन को लेकर पर्यावरीणीय संस्था सोसायटी फार कंजरवेशन आफ नेचर ने भी खासी नाराजगी जताई है समिति के सचिव डा.राजीव चौहानने कहा कि यमुना नदी मे खनन से जलीय जीव जंतुओ मे जैसे कछुओ का बहुत अधिक नुकसान होता है जब नदी मे पानी कम हो जाता है तो बीच मे आइलैंड बन जाने से कछुये अपने अंडे उन आइलैंड बने बालू मे अंडो को छुपा देते है और खनन से अंडे को नुकसान होता है जिससे उनकी जनसंख्या कम होनी शुरू हो जाती है। 
बालू खनन के मामले पर जिस तरह की नजरंदाजी प्रशासनिक अमले की और से की जा रही है उसे देख करके यही कहा जा सकता है की बालू खनन मे कही ना कही प्रशासनिक मिली भगत की बू साफ नजर आ रही है  

शनिवार, 17 सितंबर 2011

डकैतो के भेष मे पुलिस ने की मुठभेड

                                               दिनेश शाक्य
अगर यह न्यूज आपके सामने आये कि पुलिस लाइन मे घुस करके चंबल के डाकुओ ने धावा बोल करके हमला कर दिया है तो कोई आसानी से यकीन नही करेगा लेकिन तस्वीरो को देखने के बाद हर कोई यही कहेगा कि हां डाकुओ ने पुलिस लाइन मे हकीकत मे हमला कर दिया है।
जी हां, बिल्कुल सही है डाकुओ ने इटावा की पुलिस लाइन मे हमला कर दिया करीब 2 धंटे से अधिक देर तक चली जोरदार मुठभेड मे 22 से अधिक डाकू मारे गये ऐसे मे मुठभेड मे हिस्सा लेने वाले कई पुलिस कर्मी घायल हो गये ।
इतनी जोरदार मुठभेड के बाद भी सभी डाकू मरने के बाद एक बार फिर से जीवित हो गये और घायल पुलिस जन सही हो गये यह चमत्कार इस लिये हुआ क्यो कि यह ना तो असली डाकू थे और ना ही इस मुठभेड मे चलने वाली गोलिया असली थी लेकिन मुठभेड के नाम पर जो कुछ भी किया गया वो सब कुछ था असली।
चंबल के खूखांर डाकुओ से मुठभेड की यह तस्वीरे आपको नजर आ रही है इटावा पुलिस लाइन की। इटावा पुलिस लाइन मे एसएसपी इटावा डा.अशोक कुमार राधव के निर्देशन मे 415 पुलिस कर्मी का प्रशिक्षण चल रहा है। प्रशिक्षण के दौरान चंबल के डाकुओ के आंतक को लेकर भी एक डोमोस्टेशन रखा गया। एसएसपी की देररेख मे हुये इस डोमोस्टेशन मे कई कमिया रही जिसको लेकर खुद एसएसपी ने सभी प्रशिक्षण पा रहे पुलिसकर्मियो को मशविरा दिया।
बताते चले कि चंबल घाटी के डाकुओ ने उत्तर प्रदेश,मध्यप्रदेश और राजस्थान राज्य की पुलिस की नाक मे भले ही दम कर रखा हो गया है लेकिन पुलिस अफसरो ने चंबल के इन्ही डाकुओ के आंतक से कुछ तो सबक लिया ही है तभी तो नये रंगरूटो को डाकुओ से निपटने के लिये उनके ही गुरू सिखाये जा रहे है। चंबल की बीहड हमेशा से फिल्मकारो के लिये आर्कषण के केंद्र बने रहे इसी वजह से नये पुराने कई मजे हुये फिल्मकार चंबल की वादियो पर फिल्म बना कर अपना मिशन पूरा करते है। अब जिस तरह से नये पुलिसकर्मियो ने भी चंबल के डाकुओ से जुडे हुये आंतक का प्रशिक्षण दिला कर एक बात साबित कर दी गई है कि डाकुओ के आंतक के बीच नये पुलिसकर्मी इस प्रशिक्षण को लेकर डाकुओ से क्या सबक लेगे या फिर कहेगे कि नये पुलिसकर्मियो को इस प्रशिक्षण का क्या फायदा मिलेगा ?
आज चंबल के बीहडो मे इस तरह का आंतक नही देखा जा रहा है जैसा कभी एक समय मे देखा जाता रहा है उस समय कभी भी इस तरह का प्रशिक्षण चंबल मे पुलिस की ओर से नही देखा गया है इस तरह का ताजा प्रशिक्षण देखकरके अब लगने यह लगा है कि कही चंबल मे डाकुओ का आंतक एक बार फिर से हावी होने वाला तो नही है इसी वजह से डाकुओ के खात्मे का प्रशिक्षण पुलिस की ओर से किया जाने लगा है।
इस प्रशिक्षण मे जिन पुलिसकर्मियो ने हिस्सेदारी की वह सब के सब प्रशिक्षण पा रहे है। इस पूरे पुलिसिया मुठभेड मे एक ऐसी महिला डकैत का किरदार एक पुलिस कर्मी करके सबको चौका दिया है इस महिला डकैत का नाम जलेवी बाई रखा गया इस जलेवी बाई रूपी महिला डकैत ने गेटअप और उसके किरदार का पुरूष पुलिसकर्मियो ने जम करके जमे लिये।
पूरे प्रशिक्षण के दौरान इटावा के एसएसपी डा.अशोक कुमार राधव ने सभी प्रशिक्षणार्थी पुलिस कर्मियो को नसीहत दी कि इस प्रशिक्षण मे कुछ कमी रही जिसको आने वाले दिनो मे दूर करने की जरूरत है।



मंगलवार, 16 अगस्त 2011

अन्ना का साथ देने को उतरी चंबल की सुदंरी सीमा परिहार


दिनेश शाक्य
भ्रष्ट्राचार के खिलाफ जोरदार मुहिम के चलते लोकप्रिय समाजसेवी अन्ना हजारे की गिरफ्तारी  के बाद पूरे देश भर मे उबाल आ गया है। मुलायम सिंह यादव का इटावा जिला बैसे तो समाजवादी पार्टी के प्रभाव वाला इलाका माना जाता है लेकिन जब कभी देश से जुडी गंभीर विषयो पर मोर्चो  की बात रही तो यहा के लोग कभी भी पीछे नही रहे है। अन्ना हजारे की गिरफतारी के तुरंत बाद खासी तादात मे इटावा के लोगो ने प्रर्दशन करके अन्ना के सर्मथन मे उतरना मुनासिब समझा। इस प्रर्दशन मे मुख्य रूप से शामिल रही चंबल घाटी के आत्मसमर्पित दस्यु सुदंरी सीमा परिहार। जिसने मरते दम तक अन्ना हजारे का साथ देने का वादा किया। कभी चंबल घाटी मे आंतक का पर्याय रही सीमा परिहार के नये रूप से हर कोई भौचक है खास कर सीमा परिहार का यह कहना कि अन्ना का साथ मरते दम तक देना है।
सीमा परिहार का बदला हुआ रूप देख करके हर कोई इस रूप की चर्चा करने मे लग गया है।
चंबल की खूंखार वादियो मे अपने आंतक का डंका मचाने के बाद अपनी हकीकत की कहानी मे खुद को उतारने वाली सीमा परिहार अब टेलीविजन पर नजर आ चुकी  है यह पहला मौका रहा जब बिग बॉस जैसे कार्यक्रम के जरिये किसी खूखांर महिला अपराधी को छोटे पर्दे पर दर्शको को देखने का मौका मिला है।
वुंडेड नामक फिल्म के जरिये सीमा परिहार की कहानी देशवासी पहले ही देख चुके है जिसमे खुद सीमा परिहार ने किरदार अदा किया है। चंबल के नामचीन डकैतों के साथ दहशत की पर्याय बनी पूर्व दस्यु सुंदरी सीमा परिहार एक नए रूप में कलर्स पर प्रसारित हो चुके बिग बॉस के घर की सदस्य बनकर अपने जीवन चक्र से दर्शक रूबरू करा चुकी है। सीमा परिहार वह पहली दस्यु सुंदरी के रूप में सामने आई थी जिसने अपने डकैती के जीवन काल में ही माँ का तो दर्जा हासिल कर लिया, परंतु पत्नी वह आज तक किसी की नहीं बन सकी। हालांकि कुख्यात दस्यु सरगना निर्भय सिंह गूर्जर के साथ बेशक कुठारा (अजीतमल) में सात फेरे लिए हों और दस्यु सरगना रामआसरे तिवारी उर्फ फक्कड़ ने कन्यादान भी किया हो, परंतु निर्भय की मौत के बाद उसे न तो पति के अंतिम संस्कार की पुलिस प्रशासन ने ही और न ही समाज ने मान्यता दी।
बीहड़ में रहने के बावजूद हथियारों से दूर रहने वाली सीमा परिहार को विभिन्न दल जिस्म के लिए अपनाते रहे और सीमा सिर्फ गैंगवार से ही जूझती रही। अब जब पिछले एक दशक से सीमा ने बीहड़ को त्याग दिया तो अब वॉलीवुड की रंगीनियां उसे अपनी ओर आकर्षित कर रहीं हैं। वुंडेड फिल्म से अपनी नई जिंदगी की इबारत लिखने वाली सीमा परिहार बिग बॉस में अपनी एंट्री कर चुकी है। बिग बास के जरिये देश के सामने सेलिब्रिटी बन कर सामने आयी सीमा परिहार की दास्तां कम दर्दनाक नहीं है। इटावा जिले के बिठौली थाना क्षेत्र के कालेश्वर की गढ़िया (अनेठा) में खासा दबदबा रखने वाले बलबल सिंह परिहार के पुत्र शिरोमणि सिंह की सबसे छोटी बेटी की जिंदगी इस कदर बदनुमा हो जाएगी, यह किसी को नहीं पता था। सीमा की तीनों बड़ी बहिन की शादी हो गई थी। इसके बाद शिरोमणि सिंह औरैया जनपद के अयाना थाना क्षेत्र के ग्राम बबाइन में जा बसे। इसी बीच अपनी बड़ी बहिन मंजू के घर चकरनगर क्षेत्र में गई सीमा की आंख सिपाही भारत सिंह से क्या लड़ी कि उसकी जिंदगी की तस्वीर ही बदल गई। बकौल सीमा परिहार महज तेरह साल की उम्र में रंजिश के चलते कुख्यात दस्यु सरगना लालाराम ने उसे अगवा कर लिया और अठारह वर्ष उसने लालाराम के साथ बिताए।
इस बीच वह सामाजिक जीवन में वापस न जा सके इसके लिए उसके ऊपर पुलिस ने दर्जनों मुकदमे दर्ज कर लिए। सीमा परिहार को पाने के लिए लालाराम गिरोह के ही जय सिंह ने बगावत कर ली, परंतु पुलिस ने जब जय सिंह का जीना मुश्किल कर दिया तो फक्कड़ की शर्त पर जय सिंह ने निर्भय गूर्जर को सौंपा। इसके बाद 5 फरवरी, 1989 को फक्कड़ ने कन्यादान देकर निर्भय के साथ उसके सात फेरे करा दिए। जिंदगी का सुकून यहां भी खत्म नहीं हुआ। बीहड़ों में ही उसने मातृत्व सुख हासिल किया और निर्भय और लालाराम के बीच भंवर में वह फंस कर रह गई। दोनों में गैंगवार हो गया और अंततरू वर्ष 2000 में कानपुर देहात जनपद में लालाराम पुलिस की गोलियों का शिकार हो गया। इसी के साथ सीमा ने भी बीहड़ी जीवन को त्याग आत्मसमर्पण कर दिया। 7 नवंबर, 2005 को निर्भय की मौत के बाद जब सीमा परिहार ने अपने पति का पुलिस प्रशासन से शव मांगा तो उसके अनुरोध को पुलिस ने सिरे से खारिज कर दिया, बावजूद इसके सीमा ने वाराणसी में निर्भय की अस्थि विसर्जित कर जबरन पत्नी का दर्जा हासिल करने की कोशिश की। सीमा परिहार महिला डकैतों में ऐसी पहली महिला है जिसने बीहड़ी जीवन में मां बनने का सुख हासिल किया। हालांकि सीमा के बाद चंदन की पत्नी रेनू यादव, सलीम गूर्जर की प्रेयसी सुरेखा उर्फ सुलेखा और जगन गूर्जर की पत्नी कोमेश गूर्जर भी मां के सुख को हासिल कर चुकी थीं। अब देखना होगा कि बिग बॉस के घर में क्या सीमा अपने अतीत को साथियों के साथ शेयर करेंगी।
चंबल घाटी के इतिहास को यदि देखा जाएं तो अस्सी के दशक के बाद से सक्रिय हुईं दस्यु सुंदरियां सिर्फ दस्यु सरगनाओं के मनोरंजन भर का साधन रहीं थीं। पुतलीबाई और फूलन देवी ने तो अपने ऊपर हुए अत्याचारों के प्रतिशोध की भावना में हथियार थाम कर अपने आतंक का साम्राज्य स्थापित किया परंतु अस्सी के दशक के बाद जितनी भी दस्यु सुंदरियां उभर कर सामने आईं, इनमें से अधिकाधिक अगवा कर लाईं गईं थी। बाद में दस्यु सरगनाओं को दिल दे कर गिरोह पर साम्राज्य स्थापित किया। कुछ ऐसी ही बिडंवना रही सीमा परिहार के साथ। अब सीमा परिहार बेशक फूलन के नक्शे कदम पर चल कर संसद का रास्ता अख्तियार करने की मंशा रखती हो परंतु फूलन का दर्द जगजाहिर हो चुका था और यही कारण था कि जब फूलन ने मिर्जापुर के भदोई लोकसभा चुनाव लड़ा तो मतदाताओं ने फूलन को हाथों हाथ लिया। ऐसा सीमा परिहार के साथ हो सकेगा, इसके बारे में फिलहाल तो कोई टिप्पणी नहीं की जा सकती है।
सीमा परिहार घाटी में महज दस्यु सरगनाओं के मोहरे तक ही सीमित रही। पहले सिपाही के साथ प्रेमपॉश में बंधने के साथ ही उसके जीवन का दुखद सिलसिला शुरु हो गया जिससे उसे अभी तक निजात नहीं मिल सकी है क्योंकि अभी भी वह दस्यु जीवन के मुकदमों से जूझ रही है। सीमा से जहां अपने जमाने के कुख्यात दस्यु सरगना लालाराम गिरोह ने जबरन जिस्मानी संबंध स्थापित किए वहीं दस्यु सरगना निर्भय गूर्जर को वह भेंट स्वरूप सौंपी गई थी। अपने जीवन में वह रखैल तो तमाम डकैतों की रही परंतु कन्यादान दस्यु सरगना रामआसरे तिवारी उर्फ फक्कड़ ने ही तब किया था जब निर्भय गूर्जर के साथ उसकी बीहड़ांचल के ही एक मंदिर में शादी कराई गई। अस्सी के दशक में सीमा परिहार के बाद लवली पांडे, अनीता दीक्षित, नीलम गुप्ता, सरला जाटव, सुरेखा, बसंती पांडे, आरती, सलमा, सपना सोनी, रेनू यादव, शीला इंदौरी, सीमा यादव, अनीता, सुनीता पांडे, गंगाश्री आदि ने भी बीहड़ में दस्तक दी परंतु इनमें से कोई सीमा परिहार जैसा नाम नहीं हासिल कर सकीं तथा सरला जाटव, नीलम गुप्ता और रेनू यादव के अतिरिक्त अन्य महिला डकैत पुलिस की गोलियों का शिकार हो गईं। हालांकि सीमा परिहार से लवली पांडे ज्यादा खतरनाक साबित हुई थी।
यौवनावस्था को बीहड़ में गुजार चुकी सीमा परिहार ने अपने जीवन के महत्वपूर्ण पलों को चंबल की ऐसी घाटी में बिताया है जिसके बारे में सुनकर ही सिहरन हो उठती है। दस्यु जीवन में आमजनों के लिए खौफ का पर्याय बन चुकी सीमा परिहार के सीने में उठने वाला दर्द आज भी सीमा के चेहरे पर देखा जा सकता है। अपने इसी दर्द का उजागर करते हुए सीमा परिहार ने सपा में शामिल होने के बाद कई बिंदुओं पर खुलकर चर्चा की। समाजवादी पार्टी में शामिल हो चुकी सीमा परिहार ने राजनीतिक सफर तय करने के लिए चुनी सपा के बारे में कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा ही शोषितों के दर्द को समझा है। वह बतातीं हैं कि उसने दस्यु सुंदरी बनने का कोई सपना नहीं देखा था। उसे वक्त ने समय-समय पर छला और सपने पूरे होते इससे पहले ही उसके सपनों को तार-तार कर दिया जाता था। सपा नेत्री बन चुकी पूर्व दस्यु सुंदरी सीमा परिहार बतातीं हैं कि उन्होंने दस्यु जीवन को अलविदा कहने के बाद अपने ऊपर हुए अत्याचारों की लड़ाई लड़ने के लिए पहले इंडियन जस्टिस पार्टी को चुना मगर उसमें जस्टिस नाम की कोई चीज ही नहीं थी।
उसकी आवाज उसे इंसाफ दिला पाने में नाकामयाब साबित होती थी। वह बतातीं हैं दस्यु जीवन में जो दर्द उसने महसूस किया, वह चाहती हैं कि किसी अन्य महिला के जीवन में ऐसा मंजर न आए जो वह बंदूक थामे। अपनी इसी मंशा के तहत उसने राजनीति करने का निर्णय लिया और वह सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह का आभार जताया कि उन्होंने मुझे ऐसा मंच दिया है जिसके माध्यम से वह जनता के दर्द को महसूस करेंगीं और उनकी समस्याओं का समाधान कराने में वह अपनी भूमिका का निर्वाहन करेंगीं। दस्यु जीवन के बारे में वह कहतीं हैं कि घाटी के उन खौफनाक पलों को वह भूलना चाहतीं हैं। सीमा परिहार आज जब अन्ना के सर्मथन मे सडको पर उतरी उस समय उसके साथ करीब एक सैकडा से अधिक लोग उसके साथ थे लाल टीशर्ट और काली जींस के साथ अपनी क्रूर आंखो को छुपाने के लिये सीमा ने काला रंग के चश्मे को पहन रखा था नये रूप की सीमा को देखने के लिये बाद मे खासी तादात मे जुट गये कोई यह नही समझ पाये कि कभी हाथो मे बंदूक थाम कर अपराध करने वाली सीमा आखिरकार कैसे भ्रष्टाचार की मुहिम मे अन्ना के साथ आ खडी हुई है ?

सोमवार, 15 अगस्त 2011

अफसरो ने इटावा में तिरंगे को फहराया उल्टा, बंदर ने फाड कर अफसरो को सिखाया सबक

दिनेश शाक्य
राष्ट्रीय पर्वो पर अब राष्ट्रीय ध्वज का फहराया जाना सिर्फ औचारिकता भर रह गया है देश की शान तिरंगा झंडा सीधा फहराया जा रहा है या फिर उल्टा इससे किसी भी सरकारी अफसर को कोई मतलब नही रह गया है तभी तो उत्तर प्रदेश के इटावा मुख्यालय पर मेडिकल केयर यूनिट भवन पर तिरंगे को उल्टे फहरा कर इतिश्री कर ली गई पढे लिखे इंसानो की ओर से की गई तिरंगे के अपमान को लेकर की चूक पर बंदर ने अपना गुस्सा जता कर तिरंगे  को फाड डाला।
हर सरकारी कार्यलय पर तिरंगो को फहराये जाने के क्रम मे इटावा मुख्यालय पर स्थित स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल केयर यूनिट भवन पर आज सुबह करीब 8 बजे तिरंगे  को फहराया गया और तिरंगो को फहराये जाने के बाद सभी अधिकारी और कर्मी मजे से चले गये लेकिन तिरंगे का कोई भी रखवाला केयर यूनिट मे नही रह गया।
इसके बाद जो हुआ उसे कैमरे मे वखूबी कैद किया । एक बंदर केयर यूनिट भवन पर चढ कर उल्टे फहराये गये तिरंगे को पहले तो हाथ से पकड करके देखता है उसके बाद उसे तार तार करके चलता बनता है।
राष्ट्रीय ध्वज को उल्टा फहरा कर सरकारी अफसरो ने जो अपमान किया वो एक बंदर को भी रास नही आया इसलिये उसने इंसानो को सबक सिखाने के लिये ध्वज को ही फाडना मुनासिब समझा है।
सरकारी व्यवस्था के अनुसार सुबह झंडारोहण के बाद देर शाम तक ध्वज की रखवाली करने की भी जिम्मेदारी विभागीय कर्मियो की ही रहती है लेकिन ध्वज सुरिक्षत कैसे रह सकता है जब कोई सरकारी कर्मी मौके पर रहेगा तब ना।
देश के राष्ट्रीय घ्वज के अपमान को लेकर इलाकाई लोग खासे नाखुश नजर आ रहे है उन्होने इस अपमान को लेकर सरकारी कर्मियो और अफसरो के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।
इटावा मे उल्टा राष्टीय ध्वज फहराये जाने को लेकर बहुतेरे लोग मेडिकल केयर यूनिट के सामने हालात देखने के लिये आ गये। इटावा व्यापार मंडल ईकाई के अध्यक्ष अंनत प्रताप अग्रवाल का कहना है कि यह देश के साथ खुला मजाक है सरकारी अफसरो ने स्वतंत्रता दिवस जैसे देशप्रेम भरे पर्व को सिर्फ औचारिकता भर समझ करके देश प्रेम की सही भावनाओ को निर्भाह नही किया है ऐसे अफसरो के खिलाफ ना केवल कार्यवाही अमल मे पाई जाये बल्कि ऐसी कार्यवाही की जाये ताकि भविष्य मे कोई दूसरा अफसर देश के सम्मान के साथ खिलवाड ना कर सके। वही दूसरी ओर अखिल भारतीय काग्रेस कमेटी के सदस्य श्रीमती सलमा बेगम का कहना है कि राष्ट्रीय का ऐसा अपमान इससे पहले ना तो देखा गया और ना ही सुना गया है। हकीकत मे मौके पर देखने पर ऐसा लग रहा है कि मेडिकल केयर यूनिट के अफसरो ने पहले तो देश के तिरंगो को उल्टा फहरा कर उसका अपमान किया फिर इन अफसरो पर गुस्सा खाकर एक बंदर ने अफसरो को सबक सिखाने की गरज से ध्वज को ही फाड डाला।
अब सवाल यह खडा होता है कि यह कैसे पढे लिखे अफसर रहे जो देश के तिरंगे मे अंतर नही पा सके कि वो सीधा है फिर उल्टा।

गुरुवार, 21 जुलाई 2011

हमारे दोस्त है अजगर


दिनेश शाक्य
सांप का नाम सुनते ही लोगो के शरीर मे सिरहन दौड जाती है लेकिन इटावा के लोगो को सांप से डर नही लगता है जो कुछ यहा पर देखा जा रहा है उसी आधार पर इस बात को प्रमाणिकता से कहा जा रहा है। इटावा मे करीब 2 साल से एक के बाद एक करके खासी तादात मे अजगर निकलते चले आ रहे है। लेकिन किसी भी अजगर को मारना तो दूर उल्टे लोगो ने अजगरो को पकडने मे वन विभाग की मदद की और अजगरो को जंगल मे छुडवाया है इसको लेकर वन अफसर तो खुश है ही साथ ही वन्य जीव संस्था के पदाधिकारी भी काफी प्रसन्नचित है।
उत्तर प्रदेश के दस्यु प्रभावित इटावा जिले मे वैसे तो एक समय खूखांर डाकुओ का बसेरा हुआ करता था लेकिन आज की तारीख मे डाकू शब्द सुनने के लिये यहा के वासिंदे तरस गये है डाकुओ का खात्मे ने लोगो के चेहरो की रोशनी को वापस लौटा दिया है अब एक नई मुसीबत अजगरो के तौर पर सामने आती हुई देखी जा रही है।
भले ही लोग सांप का नाम सुनते ही लोगो का हलक सूख जाता हो लेकिन भय या गुस्से मे इटावा के लोगो ने वो काम नही किया जिससे वन अफसरो के सामने कोई मुसीबत आकर के खडी हो। इटावा के लोगो ने शहरी या फिर ग्रामीण इलाको मे निकलने वाले अजगरो को पकडने के बाद वन विभाग को सुर्पद करवाया और जंगल मे छुडवाने मे मदद की है। इटावा के लोगो मे आये इस आश्र्चयजनक बदलाव को लेकर वन अफसर कहते है कि इटावा के लोग जागरूक हो गये है इसी वजह से किसी भी अफसर को क्षति नही हुई।
पर्यावरणीय संस्था सोसायटी फार कंजरवेशन आफ नेचर के सचिव डा.राजीव चैहान का कहना है कि इटावा मे निकल रहे अजगरो को लेकर यह बात सामने आई है प्राकृतिक वास स्थलो के साथ छेडछाड की वजह से ही अजगरो का निकलना जारी है दूसरे इन दिनो हो रही वारिस की वजह से अजगरो के प्राकृतिवासो मे पानी भर जाता है इस कारण अजगरो को पानी के उपर आना पडता है और जब अजगर पानी के उपर आ जाता है तो जाहिर है कि लोगो मे भय देख जा सकता है।  अजगर को संरक्षित श्रेणी एक मे गिना जाता है जिस ढंग से अजगरो के निकलने का सिलसिला जारी है उससे लोगो मे भय का माहौल बना हुआ है। अभी तक इटावा मे निकले अजगरो का साइज 5 फुट से लेकर 15 फुट तक रिकार्ड किया गया है जिनका वजन 40 किलो तक आंका गया है। जिन इलाको मे अभी तक अजगर निकले है वहां के लोगो ने वन विभाग के कर्मियो को बुलावा कर अजगरो को जंगलो मे छुडवाया है।
अजगरो मे जहर नही होता है इस लिये अजगरो को पकडने मे कोई खास कठिनाई नही होती है। वन्य जीव विशेषज्ञ मान कर चलते है कि इटावा मे अजगरो की तादात खासी मानी जा रही है।
ऐसा माना जा सकता है कि इटावा के लोगो वन्य जीवो के प्रति खासे चिंतित है तभी तो यहा के लोग डर पैदा करने वाले अजगरो से भी कतई नही डरे है।
दस्यु गतिविधियों के लिए कुख्यात समझी जाने वाली चंबल घाटी के लोगों ने दस्यु गिरोहों की दहशत से निजात पाई ही थी कि अब घाटी में निकलने वाले अजगरों ने घाटी वासियों की दहशत और बढ़ा दी है। आबादी वाले क्षेत्रों में अजगरों के आ जाने के कारण यहां के वाशिंदों की दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित होने लगी है। अजगरों का खौफ यहां के लोगों में इस कदर बस गया है कि उन्होंने अपने जानवरों एवं बच्चों को भी गांव से बाहर भेजना बंद कर दिया है।
चंबल घाटी में बच्चों का बचपन घरों की चाहरदीवारी में कैद होकर रह गया है। खेलने-कूदने व धमाल मचाने की तमन्ना तो दिल में हिलौरे मारती है परंतु परिजनों की बंदिशें उनकी तमन्नाओं को दमन कर देतीं हैं। परिजनों की अपनी मजबूरी है। वह अपने लाड़लों को असमय ही खोना नहीं चाहते हैं। वह चाहते हैं कि उनके लाड़ले कहीं किसी जहरीले सांप अथवा अजगर की चपेट में न आ जाएं। बच्चे तो बच्चे बड़ों में भी दहशत इस कदर पसरी हुई है कि उन्हें दिन-रात सिर्फ सर्प और अजगर ही नजर आते हैं। आलम यह है कि सुकून से वह दो वक्त की रोटी भी नहीं खा सकते हैं। कब कहां अजगर सामने आ जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है।
करीब 2 साल पहले सहसो इलाके के अजीत की गढिया गांव मे एक लडकी को अजगर ने निकलने की कोशिश की जिसको लेकर गांव मे लंबे समय तक दहशत बनी रही है। गौरतलब है कि इससे पहले घाटी के सधूपुरा में अजगर ने एक बकरी को अपना शिकार बनाया था। कचहरी शेरगढ़ में भी अजगर का निवाला बकरी ही बनी थी। लवेदी क्षेत्र के ग्राम टकरूपुर, बकेवर क्षेत्र के इकनौर में भी अजगर की दहशत ने ग्रामीणों को दहशत में डाल दिया था। लोगों के भय का आंकलन  इसी से लगाया जा सकता है कि उन्होंने अब अपने जानवरों को चराने भेजना तक भी बंद करा दिया है। इससे चंबल क्षेत्र के किसानों की फसलें भी बुरी तरह प्रभावित होने की संभावना है।
प्रशासनिक अधिकारियों अथवा चंबल सेंचुरी क्षेत्र के अधिकारियों के पास सिर्फ सतर्कता बरतने की अपील के अलावा कोई बिकल्प नहीं है। वन अफसर बताते हैं कि ग्रामवासी घर से निकलने से पहले सतर्कता बरतें और सुबह शाम विशेष रूप अलर्ट रहने की आवश्यकता है। इसके अलावा जहरीले सांपों का खतरा भी चंबलवासियों के लिए कम नहीं हैं। सोसायटी फॉर कंजर्वेसन ऑफ नेचर के सचिव डा. राजीव चैहान बताते हैं कि घाटी के यमुना तथा चंबल क्षेत्र के मध्य तथा इन नदियों के किनारों पर सैकड़ों की संख्या में अजगर हैं। हालांकि इन अजगरों की कोई तथ्यात्मक गणना नहीं की गई है। वह बताते हैं कि इसके अलावा यहां के लोगों के लिए जहरीले सांपों का भी खतरा लगातार बना रहता है। बरसात के मौसम में जहरीले सांपों में कोबरा, करैत तथा वाइसर जैसे सांपों के विचरण से जान का खतरा हो सकता है। सोसायटी फॉर कंजर्वेसन ऑफ नेचर के सेक्रेटरी एवं वन्य जीव विशेषज्ञ डा. राजीव चैहान बताते हैं कि अजगरों के शहरी क्षेत्र में आने की प्रमुख बजह यह है कि जंगलों के कटान होने के कारण इनके प्राकृतिक वास स्थल समाप्त होते जा रहे हैं। जंगलों में जहां दूब घास पाई जाती है, वहीं यह अपने आशियाने बनाते हैं। अब जंगलों के कटान के कारण दूब घास खत्म होती जा रही है। इसके अलावा अजगर अपने वास स्थल उस स्थान पर बनाते हैं जहां नमी की अधिकता होती है परंतु जंगलों में तालाब खत्म होने से नमी भी खत्म होती जा रही है
चंबल के वाशिंदे बताते हैं कि देश की आजादी के बाद वह लगातार कुख्यात दस्यु गिरोहों के खौफ से जूझते रहे हैं। इन डकैतों के संरक्षण के नाम पर पुलिस की दहशत भी हमने झेली है परंतु जब पुलिस ने दर्जनों कुख्यात दस्यु सरगनाओं को मार दिया अथवा समर्पण करने को मजबूर कर दिया तो अब अजगर सहित जहरीले सांपों की दहशत से निजात मिलने की संभावनाएं कम ही नजर आ रहीं हैं। जानकार बताते हैं कि बरसात के मौसम में जहरीले सांप तथा अजगर अपने-अपने बिलों से निकल कर स्वंच्छंद विचरण करते हैं और ऐसे में यदि इनके सामने कोई आ जाए तो यह उस पर हमलावर रूख अपना लेते हैं। चंबल क्षेत्र में अब तक दर्जनों लोगों सांप के काटने से अपनी जिंदगी खो चुके हैं।
अजगर के बारे में जानकार बताते हैं कि अजगर एक संरक्षित जीव है परंतु इसके संरक्षण के लिए केंद्र अथवा राज्य सरकारें कोई नीति नहीं बना रहीं हैं। जिला वन अधिकारी सुर्दशन सिंह  बताते हैं कि हिंदुस्तान में सुडूल-वन प्रजाति के अजगरों की संख्या काफी कम हैं। इस प्रकार के अजगरों के सरंक्षण के लिए सरकारों को शीघ्र ही एक नीति बनानी पड़ेगी। वे बताते हैं कि अजगर एक संरक्षित प्राणी है। यह मानवीय जीवन के लिए बिलकुल खतरनाक नहीं है परंतु सरीसृप प्रजाति का होने के कारण लोगों की ऐसी धारणा बन गई और इसकी विशाल काया के कारण लोगों में अजगर के प्रति दहशत फैल गई है। वे बताते हैं कि हिंदुस्तान में इस प्रजाति के अजगरों की संख्या काफी कम है, यही कारण है कि इन्हें संरक्षित घोषित कर दिया गया है परंतु इसके बावजूद इनके संरक्षण के लिए केंद्र अथवा राज्य सरकार ने कोई योजना नहीं की है। वह बताते हैं कि जंगलों के कटान के कारण दूव घास नष्ट होती जा रही है इसके लिए अब जंगलों में दूव घास बढ़ाने के लिए अध्ययन किया जाएगा। हालांकि वह स्वीकारते हैं कि विलुप्तता के कगार पर पहुंचते जा रहे इन अजगरों के लिए केंद्र अथवा राज्य सरकारों को कोई न कोई शीघ्र ही योजना तैयार करनी होगी अन्यथा अजगर जैसा जीव किताबों में ही सिमट कर रह जाएगा।

शुक्रवार, 8 जुलाई 2011

कैमरे मे कैद हुई सांपो की मौज मस्ती





दिनेश शाक्य
बरसात ऋतु में पड़ने वाले यह महीना रोमांटिक भी माना जाता है। यही वह मौसम है जिसमें कि तन के साथ-साथ मन-मस्तिष्क भी मस्ती में डूब जाता है। फिर भला मौसम की इस मस्ती से सरीसृप वर्ग के सांप इससे कैसे अछूते रह सकते हैं। जमीन में पानी भर जाने के बाद सांप जैसे कीट बाहर निकल आते हैं और मस्ती के आगे भूल जाते हैं सब कुछ।
इन दिनो खेत खलिहान के अलावा खुले मैदान मे तमाम किस्म के सांपो को नैस्टिंग डांस करते हुये देखा जा सकता है हाल के दिनो मे दो ऐसे सीन कैमरे मे कैद हुये है जो यह बताने के लिये काफी समझे जा सकते है कि सांप अब आदमी के सामने भी मौज मस्ती करने की कुब्बत रखते थे पहले कभी इन सांपो को ऐसी दशा मे देख पाना आसानी से संभव ही नही था।
उत्तर प्रदेश के इटावा मुख्यालय पर सांपो की इस मौज मस्ती को दो बार कैमरे मे कैद किया गया सबसे खास बात यह रही कि करीब एक सैकडा से अधिक लोगो के बीच यह सांपो का जोडा मौज मस्ती के दौर से दूर नही हुआ है। पहली बार यह सांप मुख्यालय से महज तकरीबन छः किमी दूर स्थित ग्राम सराय ऐशर के पास ईंटों की ढेर में से एक विशालकाय तकरीबन छः फुट लंबा नर-मादा सांप का एक जोड़ा निकला और मौसम की रुमानियत में बेसुध होकर प्रेमालाप में लीन हो गया। इसके बाद इटावा मे नुमाइश मैदान के पास भी ऐसा ही देखने मे लोग खासी तादात मे कामयाब हुये है। नुमाइश मैदान मे तो यह सांपो का जोडा करीब 30 मिनट तक आम लोगो की आंखो के सामने मौज मस्ती वाली मुद्रा मे बना रहा। नर एवं मादा सांप की इस क्रिया को नैस्टिंग डांस कहा जाता है। यह एक ऐसा नजारा था जो होता तो आम है परंतु आंखों से देख पाना आसान नहीं होता फिर सांपों की इस प्रक्रिया को तो कैमरे में कैद किया गया था।
सांपों के जीवन के बारे में यूं तो काफी किवदंतियां प्रचलित हैं। इसी में कहा जाता है कि नाग-नागिन को यदि इस अवस्था में देख लिया जाए तो नागिन उसे जिंदा नहीं छोड़ती है लेकिन यह अवधारणा गलत साबित हुई क्योंकि इस मंजर को दर्जनों लोग देख रहे थे। सांप इस कदर मस्ती में थे कि उन्हें लोगों के शोरगुल से भी कोई सरोकार नहीं रहा और तकरीबन 12 मिनट तक काम-क्रीड़ा के उपरांत नर एवं मादा सांप चुपचाप ईंटों के ढेर में जा कर गुम हो गए।
नैस्टिंग डांस में लीन सांपों के इस जोड़े के बारे में बताया जाता है कि बरसात के मौसम में पानी जब जमीन के अंदर जाने लगता है तो सांप खुद को बचाने के लिए जमीन के बाहर निकल आते हैं और उनका यही समय प्रजनन काल भी होता है। आम तौर पर मानवीय शोर शराबे की स्थिति में सांप खुद को छिपा लेते हैं परंतु विषेशज्ञों का मानना है कि यदि उनकी कामेच्छा चरम पर हो तो वह मानवीय शोरगुल की परवाह नहीं करते है। कुछ ऐसा ही इस नजारे में हुआ।
सांपों के बारे में इस दृश्य  ने यह भी सिद्ध कर दिया कि सांप फन उस वक्त फैलाता है जब वह गुस्से से भरा होता है परंतु यदि वह उन्मुक्त अवस्था में हो तो उसका फन नहीं निकलता है। सांपों के जोड़े के नैस्टिंग डांस के दौरान नर-मादा सांप जहां धरातल से तीन-तीन फुट उंचे भी उठे तो तमाम मर्तबा वो आपस में इस कदर लिपट-चिपट गए मानो मोटी रस्सी हो।
सांप को देखकर भले ही शरीर में सिहरन दौड़ पड़े परंतु यदि कोई ऐसा अद्भुत नजारा आंखों के सामने नजर आया तो लोग खुद का आत्मविश्वास भी बढ़ा लेते हैं। कुछ ऐसा ही नजर आया सांप के नैस्टिंग डांस के दौरान। सांप को देखकर जहां लोग भागने का मन बना रहे थे परंतु उनकी गतिविधियों से जब सांप की प्रक्रिया में कोई भी परिवर्तन नहीं हुआ तो यह नजारा देखने वालों की संख्या बढ़ती ही गई।

गिदद को जीवनदान देने मे जुटा वन विभाग



दिनेश शाक्य
लुप्तप्राय हो रहे गिददो की एक बार फिर से वापसी की उम्मीद बंधी है ऐसी संभावनाये इसलिये भी बनी है क्यो कि इटावा मे कई गिदद के जोडे देखे गये है और उन्ही मे से एक कंरट लग कर घायल हुआ है अब इस जख्मी गिदद को जीवनदान देने के दौरान यह खुलासा हुआ है हाल के दिनो मे नेशनल हाइवे पर करीब 4 जोडे गिददो के देखे गये है। 
वैसे तो वन अफसरो का काम ही पशु पक्षियो और वन्य जीवो को जीवन दान देने का लेकिन लुप्त प्राय एक गिदद को बचाने की कोशिशो के चलते इटावा का वन अमला खासा सुर्खियो मे है।
हुआ यू कि इटावा शहर मे एसएसपी आवास के पास दो गिदद बिजली के तारो के उपर से गुजर रहे थे कि अचानक एक गिदद कंरट की चपेट मे आ गया जिससे उसको मामूली से चोट आ गई लेकिन यह गिदद फिलहाल उड पाने की दशा मे नही है इस लिये शहर के ही कुछ लोग इस गिदद को लेकर खुद ही वन अफसरो के पास आ गये है। अब यह वन अफसर इस गिदद को बचाने की कोशिश मे लग गये है।
फिलहाल मामूली रूप से घायल गिदद जिला वन अधिकारी सुर्दशन सिंह के आवास मे ही रह रहा है उसकी देख भाल के लिये 4 वन कर्मियो को लगाया गया है। जिला वन अधिकारी बताते है कि इटावा मे नेशनल हाइवे जब कभी जाये तो देखेगे कि किनारे किनारे करीब 4 से अधिक जोडे देखे जा रहे है जिससे यह भी उम्मीद बंधी हुई है कि लुप्तप्राय गिदद एक बार फिर से बसेरा बनाने की फिराक मे है। इजीपशन बल्चर कंरट लगने से घायल हुआ है जो आम तौर छोडे हुये मांस को खाकर अपना गुजरा करता है।