इटावा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
इटावा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 27 दिसंबर 2011

सोनिया का आदर हयूम का अनादर


दिनेश शाक्य 
ए.ओ.हयूम और सोनिया गांधी, दोनों ऐसे विदेशी नाम हैं, जिनका कांग्रेस के इतिहास में एक महत्वपूर्ण स्थान है। ए.ओ.हयूम जंहा काग्रेस के संस्थापक है और सोनिया गांधी काग्रेस की अध्यक्ष है। लेकिन, जहां एक ओर विदेशी मूल की कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांघी को कांग्रेसी स्वीकार कर चुके हैं, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के संस्थापक ए. ओ. हयूम से कांग्रेसियों को गुरेज है। 
दो-तीन पार्टियों को छोड़कर दुनिया में शायद ही किसी राजनीतिक पार्टी को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस जितनी लंबी जिंदगी नसीब हुई हो। देश की परिस्थितियां इतनी बदल चुकी है कि 28 दिसंबर 1885 और 28 दिसंबर 2011 के बीच एक भी साझा बात खोजना असंभव लगता है लेकिन कांग्रेस में कुछ साझा बातें सहज ही देखी जा सकती हैं। करीब 126 साल पहले इस पार्टी के केंद्र में थियोसॉफिकल सोसाइटी से जुड़े एक अनोखे यूरोपीय व्यक्तित्व ए.ओ.हयूम थे,जबकि आज इसके केंद्र में यूरोपीय मूल की एक अन्य व्यक्तित्व सोनिया गांधी हैं।
एलन ऑक्टेवियन हयूम यानि ए.ओ.हयूम ! एक ऐसा नाम है जिसके बारे मे कहा जाता है कि उसने गुलामी के दौर मे अपने अंदाज मे ना केवल जिंदगी को जिया बल्कि अपनी सूझबूझ से देश को काग्रेस के रूप मे एक ऐसा नाम दिया जो आज देश की तस्वीर और तदवीर बन गया है। 
4 फरवरी 1856 को इटावा के कलक्टर के रूप मे ए.ओ.हयूम की तैनाती अग्रेज सरकार की ओर से की गई। हयूम की एक अग्रेज अफसर के तौर पर कलक्टर के रूप मे पहली तैनाती है।
ए.ओ.हयूम  इटावा मे अपने कार्यकाल के दौरान 1867 तक तैनात रहे। आते ही हयूम ने अपनी कार्यक्षमता का परिचय देना शुरू कर दिया। 16 जून 1856 को हयूम ने इटावा के लोगो की जनस्वास्थ्य सुविधाओ को मददेनजर रखते हुये मुख्यालय पर एक सरकारी अस्पताल का निर्माण कराया तथा स्थानीय लोगो की मदद से हयूम ने खुद के अंश से 32 स्कूलो को निर्माण कराया जिसमे 5683 बालक बालिका अध्ययनरत रहे खास बात यह है कि उस वक्त बालिका शिक्षा का जोर ना के बराबर रहा होगा तभी तो सिर्फ 2 ही बालिका अध्ययन के लिये सामने आई। 
हयूम ने इटावा को एक बडा व्यापारिक केंद्र बनाने का निर्णय लेते हुये अपने ही नाम के उपनाम हयूम से हयूमगंज की स्थापना करके हाट बाजार खुलवाया जो आज बदलते समय मे होमगंज के रूप मे बडा व्यापारिक केंद्र बन गया है।
हयूम ने अपने कार्यकाल के दौरान इटावा शहर मे मैट्रिक शिक्षा के उत्थान की दिशा मे काम करना शुरू किया। जिस स्कूल का निर्माण हयूम ने 17500 की रकम के जरिये कराया वो 22 जनवरी 1861 को बन कर के तैयार हुआ और हूयम ने इसको नाम दिया हयूम एजोकेशन स्कूल। इस स्कूल के निर्माण की सबसे खास बात यह रही कि हयूम के प्रथमाअक्षर एच शब्द के आकार का रूप दिया गया। आज इस स्कूल का संचालन इटावा की हिंदू एजूकेशलन सोसाइटी सनातन धर्म इंटर कालेज के रूप मे कर रही है। 
हयूम ने इटावा मे गुलामी के दौर मे अग्रेजो के लिये एक प्रार्थना स्थल चर्च का निर्माण कराया उसके पास ही इटावा क्लब की स्थापना इसलिये कराई ताकि बाहर से आने वाले मेहमानो को रूकवाया जा सके क्यो कि इससे पहले कोई दूसरा ऐसा स्थान नही था जहा पर मेहमानो को रूकवाया जा सके। सिंतबर 1944 को हुई जोरदार वारिस मे यह भवन धरासाई हो गया जिसे नंबवर 1946 मे पैतीस हजार रूपये खर्च करके पुननिर्मित कराया गया था। 
1857 के गदर के बाद इटावा मे हयूम ने एक शासक के तौर पर जो कठिनाईया आम लोगो को देखी उसको जोडते हुये 27 मार्च 1861 को भारतीयो के पक्ष मे जो रिपोर्ट  अग्रेज सरकार को भेजी उससे हूयूम के लिये अग्रेज सरकार ने नाक भौह तान ली और हयूम को तत्काल बीमारी की छुटटी नाम पर ब्रिटेन भेज दिया। एक नंबवर 1861 को हूयूम ने अपनी रिर्पोट को लेकर अग्रेज सरकार ने माफी मागी तो 14 फरवरी 1963 को पुनः इटावा के कलक्टर के रूप मे तैनात कर दी गई। 
हूयूम को अग्रेज अफसर के रूप मे माना जाता है जिसने अपने समय से पहले बहुत आगे के बारे मे ना केवल सोचा बल्कि उस पर काम भी किया। वैसे तो इटावा का वजूद हयूम के यहा आने से पहले ही हो गया था लेकिन हूयूम ने जो कुछ दिया उसके कोई दूसरी मिसाल देखने को कही भी नही मिलती एक अग्रेज अफसर होने के बावजूद भी हूयूम का यही इटावाप्रेम हूयूम के लिये मुसीबत का कारण बना।
हयूम ने गुलामी के दौर मे इटावा को जो कुछ दिया उसकी अस्क आज भी बाकायदा देखने को मिलता है हूयम को कू्रर शासक माना जाता है इसमे कोई दो राय नही है लेकिन हूयूम ने इटावा मे यह जरूर पा लिया था अगर इन लोगो पर शासन करना तो क्रूरता के बजाये नम्रता का भाव प्रदर्शित करना पडेगा और हयूम ने किया भी वही लेकिन हयूम की यही नम्रता हयूम के लिये मुसीबत बन गई। 
साल 1858 के मघ्य मे हयूम ने  राजभक्त जमीदारों की अध्यक्षता में ठाकुरों की एक स्थानीय रक्षक सेना का गठन किया,जिसका उददेश्य इटावा में शांति स्थापित करना था। अपने उददेश्य के मुताबिक इस सेना को यहां पर शांति स्थापित करने में काफी हद तक सफलता मिली थी। रक्षक सेना की सफलता को देखते हुये 28 दिसंबर 1885 को मुबंई में ब्रिटिश प्रशासक ए.ओ.हयूम ने काग्रेंस की नीवं डाली जो आज देश की एक प्रमुख राजनैतिक पार्टी हैं। इटावा में स्थानीय रक्षक सेना के गठन की भी बडी दिलचस्प कहानी है। 1856 में ए.ओ.हयूम इटावा के कलक्टर बन कर आये। 
देश के प्रमुख राजनैतिक दल काग्रेंस की स्थापना उत्तर प्रदेश के इटावा में 1858 के मध्य में क्रांतिकारियों से निपटने के लिये गठित की गई रक्षक सेना की सफलता से प्ररित हो कर की गई थी। आजादी पूर्व इटावा के कलक्टर रहे काग्रेंस संस्थापक ए.ओ.हयूम ने इटावा में क्रांतिकारियों से निपटने में कामयाबी पाई। रक्षक सेना से प्रेरण लेकर 28 दिसंबर 1885 को बंबई में काग्रेंस की स्थापना अंग्रेज सरकार के लिये सेफ्टीवाल्व के रूप में की थी। फिर भी कांग्रेस के स्थानीय नेता विदेशी मूल की होने के बावजूद सोनिया गांधी को तो अपना सर्वोच्च नेता मानते हैं लेकिन ए ओ हयूम से कोई नाता नहीं जोड़ना चाहते। 
ए.ओ.हयूम ने वर्ष 1885 में मुंबई में अखिल भारतीय काग्रेंस की नींव डाली परन्तु इटावा में इसका प्रभाव बहुत पहले ही देखने को मिलने लगा था। एक छोटे से पंडाल में एकत्रित होकर कभी कभी प्रस्ताव पास कर लेना इसका उददेश्य था।
इटावा में अपने कलक्टर कार्यकाल के दौरान हयूम ने अपने नाम के अग्रेंजी शब्द के एच.यू.एम.ई.के रूप में चार इमारतों का निर्माण कराया जो आज भी हयूम की दूरदर्शिता की याद दिलाते है लेकिन इटावा के काग्रेंसी किसी भी तरह का हयूम का महिमामंडन करने से परहेज करते हुये नजर आते है।  भले ही इटावा के कांग्रेसी इस बात पर गर्व महसूस करते हो की हयूम को इटावा में कार्यकाल के दौरान इस तरह का इल्म हुआ की भारतीयो को एक तार में जोडने के इरादे से एक दल की जरूरत है लेकिन जब बात आती है कि उन्हे याद करने के सवाल पर तो इटावा के काग्रेसी एक दूसरे की ओर देखने लगते है। अब बदलते हुए दौर में इटावा के काग्रेंसियों का कोई गुरेज नहीं होगा कि ए.ओ.हयूम की कोई प्रतिमा या स्टेचू स्थापित किया जाये।
स्कॉटलैंड से चुने जाने वाले एक ब्रिटिश सांसद की संतान एलन ऑक्टेवियन ह्यूम 1857 के गदर के दौरान इटावा के कलेक्टर थे और वहां उनकी क्रूरता की कुछ कहानियां भी प्रचलित हैं। लेकिन बाद में उनकी पहचान एक अडियल घुमंतू पक्षी विज्ञानी और शौकिया कृषि विशेषज्ञ की बनी। 
ए.ओ.ह्यूम भारत देश के अपमान से जुडा हुआ शब्द है इस लिये देश के काग्रेंसी उनसे नफरत करते है,आजादी के दौरान देश के स्वतंत्रता सेनानियों के नरसंहार के लिये हयूम को दोषी मानते हुये काग्रेंसी उनसे परहेज करते दिख रहे है। 1857 के गदर के दौरान हयूम अग्रेज शासक के साथ कू्रर तानाशाह के रूप मे सामने आ चुके है उनके कारनामे इतिहास के पन्नो मे दर्ज है इसलिये हयूम के कारानामो का ज्रिक करना उचित नही रहेगा।
हिंदु एजूकेशन सोसायटी इस बाबत बेहद खुश है क्यो कि वो काग्रेस सस्ंथापक निर्मित स्कूल की रखवाली करके अपने आप को अभीभूत महसूस करते है।  इस सोसायटी के मौजूदा सचिव अतुल शर्मा का कहना है कि हयूम साहब ने स्कूल का निर्माण तो कराया लेकिन संचालन के लिये इस स्कूल को हिंदु एजूकेशन सोसायटी को ही बेच दिया करीब 40 हजार रूपये मे हयूम साहब ने इस स्कूल को बेचा और आज यह स्कूल सनातन धर्म इंटर कालेज के नाम से संचालित हो रहा है। 
एलन ऑक्टेवियन हयूम यानि ए.ओ.हयूम को पक्षियो से खासा प्रेम काफी रहा है। इटावा मे अपनी तैनाती के दौरान अपने आवास पर हयूम ने 165 से अधिक चिडियो का संकलन करके रखा था एक आवास की छत ढहने से सभी की मौत हो गई थी। इसके अलावा कलक्टर आवास मे ही बरगद का पेड पर 35 प्रजाति की चिडिया हमेशा बनी रहती थी। साइवेरियन क्रेन को भी हयूम ने सबसे पहले इटावा के उत्तर सीमा पर बसे सोंज बैंडलैंड मे देखे गये सारस क्रेन से भी लोगो को रूबर कराया था। 
+ डा.राजीव चौहान,सचिव,सोसायटी फार कंजरवेशन आफ नेचर
15 अगस्त,1947 को जब देश आजाद हुआ था तब देश में विदेशी आक्रांताओ के खिलाफ जोरदारी के साथ माहौल बना हुआ था ऐसे में हयूम की कोई भी तस्वीर या फिर प्रतिमा की स्थापना देश हित में नहीं हो सकती थी इस लिये अपने संस्थापक की कोई भी प्रतिमा इटावा तो क्या देश किसी भी दूसरे हिस्से में स्थापित नहीं है लेकिन जब उनसे सोनिया के विदेशी होने के सिलसिले से जुडा हुआ सवाल किया गया तो वे सही ढंग से जबाब दे पाने की हालत में नही  दिखे अलबत्ता वे इतना जरूर कहते है कि अगर अब हयूम की कोई तस्वीर या फिर प्रमिता की स्थापना की जाती है तो उन्हें क्या शायद किसी भी काग्रेंसी को कोई गुरेज नहीं होगा। इसके अलावा वो यह कहने से कतई नही चूकते है कि हयूम का इटावा के उत्थान मे किये गये योगदान को किसी भी सूरत मे भुलाया नही जा सकता है एक विदेशी होने के बावजूद हयूम के मन कही ना कही भारत प्रेम था। 
+ सूरज सिंह यादव,वरिष्ठ काग्रेस नेता
ए.ओ.हयूम और इटावा का गहरा नाता रहा है और हमेशा रहेगा। हयूम के बारे मे हर कोई जानता है कि उन्होने इटावा मे ही काग्रेस की स्थापना का खाका खींच लिया था। आज भले ही इटावा को मुलायम सिंह यादव के जिले के रूप मे पहचाना जाता हो लेकिन हकीकत मे इटावा मुलायम का नही बल्कि हयूम का शहर है क्यो कि हयूम ही वो शख्स थे जो इटावा को वजूद मे लाये हयूम से पहले इटावा सिर्फ कागजो मे ही इटावा था धरातल पर इटावा बनाने का काम हयूम ने किया। कहा जाता है कि 1857 के गदर के बाद हयूम के मन मे यह बात घर कर गई कि प्रखर राष्ट्रवाद की जो आग सारे देश मे फैल गई है उसको बिना भारतीयो का साथ लेकर किसी भी सूरत मे कामयाबी नही पाई जा सकती है। तभी हयूम ने 1858 मे दुबारा अपनी तैनाती के दौरान स्थानीय रक्षक सेना का गठन किया जिसके जरिये हयूम ने इटावा मे पनपे जनअसंतोष को शांत करने मे ना केवल कामयाबी पाई बल्कि अपने मिशन मे कामयाब भी हुआ और 1867 मे इटावा से हटने के बाद 1885 मे भारतीय राष्ट्रीय यूनियन का गठन किया जो बाद मे इंडियन नेशनल काग्रेस के रूप मे तब्दील हो गई। 
+ वाचस्पति द्विवेदी,प्रवक्ता,काग्रेस ईकाई,इटावा 

सोमवार, 19 दिसंबर 2011

दिन और रात मे चीरा जा रहा है यमुना का सीना





दिनेश शाक्य 
अवैध खनन पर रोक लगाने के उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री के आदेशो को बलाये ताक मे रख कर इटावा मे यमुना नदी मे बडे पैमाने पर पुलिस और प्रशासनिक अफसरो की मिली भगत से अवैध बालू खनन किया जा रहा है।
दिन के उजाले मे तो बालू का खनन किया जा रहा है रात के अंधेरे मे भी बडे पैमाने पर बालू खनन को किया जा रहा है । एक नही करीब 300 से अधिक टैक्टरो के जरिये बालू खनन करके यमुना नदी के स्वरूप बिगाडा जा रहा है। यमुना नदी में अवैध खनन बेरोकटोक जारी है।     सैकड़ों ट्रैक्टर-ट्राली चोरी का रेत विभिन्न इलाकों में ले जा रहे हैं। इस गोरखधंधे को विभागीय व पुलिसिया संरक्षण भी खुले आम मिला हुआ है। तभी तो पुलिस और प्रशासनिक अफसरो इस बालू खनन पर चुप्पी साधे हुये है और यमुना नदी का सीना चीरने मे बालू माफिया युद्वस्तर पर लगे है। जिस जगह से यमुना नदी से बालू खनन किया जा रहा है उससे चंद कदम की दूरी पर यमुना तलहटी मे पुलिस चौकी बनी हुई है जहा पर करीब एक दर्जन से अधिक पुलिस वाले हमेशा तैनात रहते है जिनका काम इस इलाके मे होने वाले अवैध काम पर अकुंश लगाने का होता है लेकिन इस चौकी के पुलिस कर्मी इस अवैध खनन को मनमाफिक वसूली के जरिये को संरक्षण देकर यमुना का बरवाद करवाने मे जुटे हुये है। 
सबसे हैरत की बात तो यह है कि इलाकाई पुलिस केवल उन्हीं ट्रैक्टर चालको के खिलाफ कार्रवाई करती है जो समय पर सुविधा शुल्क नहीं पहुंचाते। इसी कारण यमुना नदी की सीमावर्ती थानो को मलाईदार थाने मे गिना जाता है। गौरतलब है कि यह गोरखधंधा हाईकोर्ट के आदेश को ठेंगा दिखाकर चल रहा है।
यमुना नदी में प्रतिबंध के बावजूद अवैध खनन बदस्तूर जारी है। यमुना में और यमुना के साथ लगते इलाकों में दिन ढलते ही बालू भरना शुरू हो जाता है। कोर्ट की रोक के बावजूद यमुना के साथ लगते इलाको में खनन का कार्य जोरो पर है। इन क्षेत्रों में खनन सरेआम देखा जा सकता है। जेसीबी मशीनों द्वारा टैक्टर ट्रालियो मे रेत भरी जा रही है। रात भर यहां पर अवैध खनन करने वालों का राज हो जाता है। जो कि पूरी रात यमुना में से बालू निकालते हैं और रात को ही इसे दूर दराज के इलाको मे भेज देते हैं। खनन होने के बाद माल लेकर अंधेरे-अंधेरे ही हजारों की तादाद में गाडिय़ां रवाना हो जाती है। 
प्रशासन के लाख दावों के बावजूद यमुना नदी पार अवैध खनन रू कने का नाम नहीं ले रहा है। यमुना पार दिनरात यूपी के लोग घूमनपुरा घाट पर अवैध खनन करके सैकड़ों ट्रालिया रेत उठा रहे है। लेकिन, जिला प्रशासन व खनन विभाग के अधिकारी केवल जिले की सड़को पर दौड़ने वाले भारी वाहनों को ही खनन करने पर पक ड़ने का काम करने में लगे हुए है। यमुना नदी के दूसरे छोर पर खनन माफिया बिना किसी भय के अपनी कार्यवाही को अंजाम देने में लगा हुआ है। 
गाव घूमनपुरा के कई लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि पिछले काफी समय से रेत माफिया घूमनपुरा घाट पर रात के समय जेसीबी मशीनो से खनन करने का काम कर रहा है। खनन माफिया के लोग रात के समय वाहनों में रेत लोड करके उनके गाव से गुजरते है। प्रशासन के अधिकारी रात के समय घूमनपुरा घाट पर नहीं आते। काफी समय से रेत माफिया इस घाट पर खनन का कार्य कर रहा है। दिन के समय भी रेत माफिया खनन की कार्यवाही को अंजाम देता है। रोजाना इस घाट से रेत माफिया सौ से अधिक  ट्रैक्टर  ट्रालिया रेत लोड करके ले जाते है। माफिया रेत का खनन करते समय हथियारों से लैस होते है
कई  ट्रैक्टरो को बालू का खनन करते हुये कैद करने मे कामयाबी पाई मौके पर किये जा रहे है बालू खनन के बारे मे पता चला है कि करीब 1 साल से यमुना नदी बालू खनन किया जा रहा है। ऐसा माना जाता है कि इलाकाई पुलिस की मिलीभगत के चलते यह सब खुलेआम किया जा रहा है इसी वजह से आज तक कोई भी अवैध बालू खनन का धंधा  रोका नही जा सका है। 
इन बालू खनन माफियाओ की हिम्मत तो देखिये कि इनसे कोई भी कुछ नही कह सकता है क्यो कि पुलिस और प्रशासनिक अफसरो का संरक्षण मिला हुआ है। इसी वजह से इन बालू माफियाओ का कुछ नही बिगड रहा है उधर अपर जिला अधिकारी बताते है कि मध्यप्रदेश से बालू इटावा लाई जाती है और इसी का फायदा उठा करके बालू माफिया यमुना नदी से बालू खनन कर लेते है। 
इटावा जिले के शासन और प्रशासनिक विभाग की जानकारी में यमुना से बालू का हो रहा अवैध खनन, कई वर्षो से नहीं उठा खनन का ठेका, रात-दिन हो रही यमुना से वालू की निकासी, प्रतिदिन लाखों रूपये का हो रहा विभाग को राजस्व का नुकसान।
शासन-प्रशासन द्वारा किसी भी क्षेत्र में नियम कानून पर प्रतिबन्ध तो आये दिन लगाये जाते हैं लेकिन अब शासन के कुछ नुमाइंदे की शह पर कानून को ताक पर रखकर अवैध काम को अन्जाम दिया जाता है क्योंकि पैसे के लिये कुछ भी किया जा सकता है कई वर्षों से यमुना नदी में वालू की निकासी का ठेका नहीं उठा है उसके बावजूद चोरी छुपे पुलिस की मदद से इस अवैध खनन का कार्य लगातार जारी है यमुना तलहटी के ग्राम धूमनपुरा से जाने वाली सड़क आने व जाने वाले वालू के  ट्रैक्टरो  से लदी हुई देखी जा सकती है। 
इसी गांव के कुछ स्थानीय लोग जो यमुना के किनारे अपनी खेतीवाड़ी से परिवार का भरण पोषण करते है उनका कहना है कि इस गांव में करीब दस   ट्रैक्टर  है जिनकी पुलिस से अच्छी खासी जान पहचान है उनकी ही मदद से रात दिन इस यमुना से वालू की निकासी का काम लगातार जारी है इसी गांव के राजवीर का कहना है कि कई बार हमने उन्हें मना किया, मगर निकासी करने वालों का कहना है कि हम लोगों के पास वालू निकासी का आर्डर है । 
उसका कहना है कि प्रतिदिन इस खनन से 100 से 300  ट्रैक्टर  प्रतिदिन वालू की निकासी की जा रही है। प्रति  ट्रैक्टर  300 रूपये पुलिस लेती है। इस खनन से प्रतिदिन विभाग को लाखों रू. का राजस्व को नुकसान हो रहा है। एक ट्रैक्टर  करीब 2500 से 3500 तक का बिक जाता है। 
अवैध बालू खनन के मामले को लेकर इटावा के अपर जिलाधिकारी महेंद्र सिंह  का कहना है कि इटावा मे यमुना नदी से काई बालू खनन का ठेका नही है इसके बावजूद पडोसी राज्य मध्यप्रदेश से जो बालू कारोबारी बालू लेकर आते है वही अवैध तरीके से यमुना नदी से बालू की निकासी कर लेते है ऐसे कई बालू माफियाओ के वाहनो को बालू समेत जब्त किया गया है और उनसे खासी जुर्माने की रकम भी वसूली की गई है।
जब अपर जिलाधिकारी का ध्यान इस ओर खीचा गया कि बालू माफियाओ की स्थानीय पुलिस से मिली भगत है तो उनका जबाब गोलमोल ही था। अवैध बालू खनन का मामला जब जिलाधिकारी पी.गुरूप्रसाद के सामने रखा गया तो उन्होने सिर्फ इतना कह कर के पल्ला झाड लिया कि पूरे मामले की जांच गंभीरता से कराई जा रही है और जांच रिर्पोट के आते ही बालू माफियाओ के खिलाफ कार्यवाही तय की जायेगी लेकिन अवैध बालू खनन के बारे मे उनका चुप्पी साधना यह बताता है कि मामला कुछ ना कुछ तो है ही। 
इटावा के एसएसपी राजेश मोदक भी बालू खनन के मामले पर चुप्पी साधने मे ही अपनी भलाई समझते है क्यो कि उनकी पुलिस पर खुलेआम इलाकाई पुलिस ने ना केवल आरोप लगाया बल्कि दावे के साथ बताया कि पुलिस बालू खनन करने वाले माफियाओ से मिली हुई है तभी तो उनको यमुना नदी मे हो रहे बालू खनन नजर नही आ रहा है फिर उनसे बालू खनन पर पुलिस के खिलाफ कार्यवाही करने से जुडे हुये सवाल पूछने का कोई मतलब ही नही रह जाता है। असल मे पुलिस भी पूरी तरह से प्रशासनिक रिर्पोट का इंतजार कर रही है जिसमे कहा गया है कि जिलाधिकारी स्तर पर जांच कराई जा रही है। 
अवैध बालू खनन को लेकर पर्यावरीणीय संस्था सोसायटी फार कंजरवेशन आफ नेचर ने भी खासी नाराजगी जताई है समिति के सचिव डा.राजीव चौहानने कहा कि यमुना नदी मे खनन से जलीय जीव जंतुओ मे जैसे कछुओ का बहुत अधिक नुकसान होता है जब नदी मे पानी कम हो जाता है तो बीच मे आइलैंड बन जाने से कछुये अपने अंडे उन आइलैंड बने बालू मे अंडो को छुपा देते है और खनन से अंडे को नुकसान होता है जिससे उनकी जनसंख्या कम होनी शुरू हो जाती है। 
बालू खनन के मामले पर जिस तरह की नजरंदाजी प्रशासनिक अमले की और से की जा रही है उसे देख करके यही कहा जा सकता है की बालू खनन मे कही ना कही प्रशासनिक मिली भगत की बू साफ नजर आ रही है  

सोमवार, 15 अगस्त 2011

अफसरो ने इटावा में तिरंगे को फहराया उल्टा, बंदर ने फाड कर अफसरो को सिखाया सबक

दिनेश शाक्य
राष्ट्रीय पर्वो पर अब राष्ट्रीय ध्वज का फहराया जाना सिर्फ औचारिकता भर रह गया है देश की शान तिरंगा झंडा सीधा फहराया जा रहा है या फिर उल्टा इससे किसी भी सरकारी अफसर को कोई मतलब नही रह गया है तभी तो उत्तर प्रदेश के इटावा मुख्यालय पर मेडिकल केयर यूनिट भवन पर तिरंगे को उल्टे फहरा कर इतिश्री कर ली गई पढे लिखे इंसानो की ओर से की गई तिरंगे के अपमान को लेकर की चूक पर बंदर ने अपना गुस्सा जता कर तिरंगे  को फाड डाला।
हर सरकारी कार्यलय पर तिरंगो को फहराये जाने के क्रम मे इटावा मुख्यालय पर स्थित स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल केयर यूनिट भवन पर आज सुबह करीब 8 बजे तिरंगे  को फहराया गया और तिरंगो को फहराये जाने के बाद सभी अधिकारी और कर्मी मजे से चले गये लेकिन तिरंगे का कोई भी रखवाला केयर यूनिट मे नही रह गया।
इसके बाद जो हुआ उसे कैमरे मे वखूबी कैद किया । एक बंदर केयर यूनिट भवन पर चढ कर उल्टे फहराये गये तिरंगे को पहले तो हाथ से पकड करके देखता है उसके बाद उसे तार तार करके चलता बनता है।
राष्ट्रीय ध्वज को उल्टा फहरा कर सरकारी अफसरो ने जो अपमान किया वो एक बंदर को भी रास नही आया इसलिये उसने इंसानो को सबक सिखाने के लिये ध्वज को ही फाडना मुनासिब समझा है।
सरकारी व्यवस्था के अनुसार सुबह झंडारोहण के बाद देर शाम तक ध्वज की रखवाली करने की भी जिम्मेदारी विभागीय कर्मियो की ही रहती है लेकिन ध्वज सुरिक्षत कैसे रह सकता है जब कोई सरकारी कर्मी मौके पर रहेगा तब ना।
देश के राष्ट्रीय घ्वज के अपमान को लेकर इलाकाई लोग खासे नाखुश नजर आ रहे है उन्होने इस अपमान को लेकर सरकारी कर्मियो और अफसरो के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।
इटावा मे उल्टा राष्टीय ध्वज फहराये जाने को लेकर बहुतेरे लोग मेडिकल केयर यूनिट के सामने हालात देखने के लिये आ गये। इटावा व्यापार मंडल ईकाई के अध्यक्ष अंनत प्रताप अग्रवाल का कहना है कि यह देश के साथ खुला मजाक है सरकारी अफसरो ने स्वतंत्रता दिवस जैसे देशप्रेम भरे पर्व को सिर्फ औचारिकता भर समझ करके देश प्रेम की सही भावनाओ को निर्भाह नही किया है ऐसे अफसरो के खिलाफ ना केवल कार्यवाही अमल मे पाई जाये बल्कि ऐसी कार्यवाही की जाये ताकि भविष्य मे कोई दूसरा अफसर देश के सम्मान के साथ खिलवाड ना कर सके। वही दूसरी ओर अखिल भारतीय काग्रेस कमेटी के सदस्य श्रीमती सलमा बेगम का कहना है कि राष्ट्रीय का ऐसा अपमान इससे पहले ना तो देखा गया और ना ही सुना गया है। हकीकत मे मौके पर देखने पर ऐसा लग रहा है कि मेडिकल केयर यूनिट के अफसरो ने पहले तो देश के तिरंगो को उल्टा फहरा कर उसका अपमान किया फिर इन अफसरो पर गुस्सा खाकर एक बंदर ने अफसरो को सबक सिखाने की गरज से ध्वज को ही फाड डाला।
अब सवाल यह खडा होता है कि यह कैसे पढे लिखे अफसर रहे जो देश के तिरंगे मे अंतर नही पा सके कि वो सीधा है फिर उल्टा।

शुक्रवार, 8 जुलाई 2011

गिदद को जीवनदान देने मे जुटा वन विभाग



दिनेश शाक्य
लुप्तप्राय हो रहे गिददो की एक बार फिर से वापसी की उम्मीद बंधी है ऐसी संभावनाये इसलिये भी बनी है क्यो कि इटावा मे कई गिदद के जोडे देखे गये है और उन्ही मे से एक कंरट लग कर घायल हुआ है अब इस जख्मी गिदद को जीवनदान देने के दौरान यह खुलासा हुआ है हाल के दिनो मे नेशनल हाइवे पर करीब 4 जोडे गिददो के देखे गये है। 
वैसे तो वन अफसरो का काम ही पशु पक्षियो और वन्य जीवो को जीवन दान देने का लेकिन लुप्त प्राय एक गिदद को बचाने की कोशिशो के चलते इटावा का वन अमला खासा सुर्खियो मे है।
हुआ यू कि इटावा शहर मे एसएसपी आवास के पास दो गिदद बिजली के तारो के उपर से गुजर रहे थे कि अचानक एक गिदद कंरट की चपेट मे आ गया जिससे उसको मामूली से चोट आ गई लेकिन यह गिदद फिलहाल उड पाने की दशा मे नही है इस लिये शहर के ही कुछ लोग इस गिदद को लेकर खुद ही वन अफसरो के पास आ गये है। अब यह वन अफसर इस गिदद को बचाने की कोशिश मे लग गये है।
फिलहाल मामूली रूप से घायल गिदद जिला वन अधिकारी सुर्दशन सिंह के आवास मे ही रह रहा है उसकी देख भाल के लिये 4 वन कर्मियो को लगाया गया है। जिला वन अधिकारी बताते है कि इटावा मे नेशनल हाइवे जब कभी जाये तो देखेगे कि किनारे किनारे करीब 4 से अधिक जोडे देखे जा रहे है जिससे यह भी उम्मीद बंधी हुई है कि लुप्तप्राय गिदद एक बार फिर से बसेरा बनाने की फिराक मे है। इजीपशन बल्चर कंरट लगने से घायल हुआ है जो आम तौर छोडे हुये मांस को खाकर अपना गुजरा करता है।

सोमवार, 27 जून 2011

खंडित मूर्तियो की पूजा वाला गांव


दिनेश शाक्य
अगर  आप से  कहा जाये कि खंडित मूर्तियो की पूजा करोगे तो जाहिर है आप का जबाब हो नही लेकिन इटावा मे यमुना नदी के किनारे बसा गांव आसई देश दुनिया का एक ऐसा गांव माना जा सकता है जहां के वाशिंदे खंडित मूर्तियो की पूजा अर्चना करने मे ही खुश होते है। इस गांव के लोगो की श्रद्धा खंडित मूर्तियो से इस कदर है कि गांव वालो ने अपने घरो के बाहर तो इन मूर्तियो को स्थापित किया घरो के भीतर भी काबिज करने से नही चूके।
देश में इटावा जिले का आसई एकमात्र ऐसा गांव है जहां के वाशिंदे किसी मंदिर में पूजा अर्चना नहीं करते हैं बल्कि हर घर में उनके आराध्य की मूर्तियां पाई जातीं हैं। घरों में प्रतिस्थापित यह मूर्तियां साधारण नहीं हैं अपितु दसवीं से ग्यारहवीं सदी के मध्य की बताई जातीं हैं। दुर्लभ पत्थरों से बनी यह मूर्तियों देश के पुराने इतिहास एवं सभ्यता की पहचान कराती हैं
हिंदू धर्म की पौराणिक कथाओं में काशी के बाद धार्मिक आस्था का केंद्र माना जाने वाला एवं जैन दर्शन में काशी से भी श्रेष्ठ आसई क्षेत्र पूर्व की दस्यु गतिविधियों के बाद से श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्शित नहीं कर पा रहा है।
जैन दर्शन के मुताबिक मुख्यालय से तकरीबन पंद्रह किमी दूर स्थित आसई क्षेत्र में जैन धर्म के चैबीसवें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी ने तकरीबन दो हजार साल से अधिक समय पूर्व दीक्षा ग्रहण करने के बाद इसी स्थान पर बर्शात का चातुर्मास व्यतीत किया था। तभी से यह स्थान जैन धर्मावलंबियों के लिए श्रद्धा का केंद्र बन गया था। इसके अलावा तकरीबन दसवीं शताब्दी में राजा जयचंद्र ने आसई को अपने कन्नौज राज्य की उपनगरी के रूप में विकसित किया था और जैन दर्षन से प्रभावित राजा जयचंद्र ने अपने शासन के दौरान जैन धर्म के तमाम तीर्थंकरों की प्रतिमाओं को दुर्लभ बलुआ पत्थर से निर्मित कराई।
औरंगजेब ने जब धार्मिक स्थलों पर हमले किए तो यह क्षेत्र भी इस उसके हमलों से अछूता नहीं रहा। तमाम धर्मों से जुड़ी दुर्लभ मूर्तियों को क्षतिग्रस्त कर दिया जो समय-समय पर इन क्षेत्रों में मिलती रहीं। अफसोस यह है कि आसई क्षेत्र में मिली तकरीबन पांच सैकड़ा मूर्तियों में से अब महज तकरीबन दर्जन भर मूर्तियां ही शेष रह गई है बीते कुछ वर्षों में जब दस्यु समस्या चरम पर थी और आसई में भय के चलते जब कोई घुस नहीं पाता था तभी मूर्तियों की तस्करी करने वाले लोग इन मूर्तियों को ले जाते रहे। अब यहां भगवान महावीर स्वामी सहित जैन धर्म के तीन तीर्थंकरों की खंडित मूर्तियों सहित कुछ अन्य मूर्ति ही रह गईं हैं। वह बताते हैं कि इन मूर्तियों को भी चोर ले जाते यदि इन मूर्तियों में चमत्कार नहीं होता। इन मूर्तियों को ले जाने के लिए चोरों ने मूर्तियों को उंट पर लाद भी लिया था मगर इन मूर्तियों में यकायक ही इतना अधिक बजन हो गया कि उन्हें ले जाना नामुमकिन रहा।
आसई गांव के प्रधान रवींद्र दीक्षित कहना है कि आदि काल से इस तरह की मूर्तियां निकल रही है और श्रद्धाभाव से लोगो ने अपने घरो मे लगा रखी है और पूजा करते है। उनका कहना है कि गांव पर कभी यमुना के बीहडो मे सक्रिय रहे कुख्यात डाकुओ का प्रभाव देखा जाता रहा है तभी तो एक समय करीब करीब पूरा गांव खाली हो गया था लेकिन जैसे जैसे पुलिस डाकुओ का खात्मा किया गांव वाले अपनी जमीनो और घरो की ओर वापस लौट आये इसी दरम्यान कुछ परिवार पूरी तरह से ही शहरो मे बस गये।
आसई निवासिनी विमला देवी बतातीं हैं कि उनके घर में स्थापित दसवीं शताब्दी की लंबोदर भगवान गणेष की मूर्ति पहले घर के बाहर ही स्थापित की गई थी परंतु लगभग एक दशक पूर्व मूर्ति चोर तस्कर गिरोह के लोग इस मूर्ति को चुरा ले गए परंतु यह मूर्ति अपने चमत्कार के कारण ही तस्कर इस मूर्ति को नहीं ले जा पाए। वह कहते हैं कि इस घटना के बाद से उन्होंने गणेश जी की मूर्ति को घर के अंदर ही स्थापित कर लिया। वह कहते हैं कि मूर्ति स्थापना के बाद से उनके घर में समृद्धि आई है और उनकी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
ऐसा ही गांव की दूसरी महिलाये ओमकांती और शकुंतला भी मानती है उनका कहना है कि खंडित मूर्तियो की पूजा करने के बाबजूद आजतक कोई नुकसान नही हुआ बल्कि फायदा ही हो रहा है।

शुक्रवार, 24 जून 2011

पिया ने तोडा मिथक

दिनेश शाक्य
वैसे तो चंबल घाटी के प्रभाव वाले जिले इटावा की पहचान आम तौर पर खूखांर डाकू की शरणस्थली के तौर ही मानी जाती है इस डाकू छवि का प्रभाव तोडने का काम वैसे तो समय पर समय तमाम लोगो की ओर से किया जाता रहा है लेकिन उनका कोई खास नाम होता हुआ नही दिखा है लेकिन इटावा की एक लडकी की वदौलत अब इस डाकू छवि से कही ना कही निजात मिलती हुई नजर आ रही है जिस लडकी का यहा पर जिक्र किया जा रहा है वह लडकी बहुत ही मामूली सी लडकी मानी जा सकती है लेकिन जिस मुकाम तक यह जा पहुची है उसे देख कर यही कहा जा सकता है इस लडकी ने इस मिथक को तोड दिया है कि डाकू छवि वाले इस इटावा जिले के लोगो को अगर मौका दिया जाये तो इटावा को डाकुओ के प्रभाव के वजाये प्रतिभासम्पन्न जिले के तौर पर ही पहचाना जायेगा।
अब बात कर ली जाये उस लडकी की जिसका जिक्र करके डाकू छवि को तोडने की बात कही जा रही है यह लडकी कोई ओर नही पिया बाजपेई है। अब सवाल यह खडा होता है कि आखिर कार इस पिया बाजपेई ने ऐसा कौन सा कमाल कर दिया है कि पिया को लेकर चर्चाओ का बाजार गर्म हो गया है।
असल मे पिया ने वो काम किया है जो किसी ने आसानी ने इससे पहले करना तो दूर उसके बारे मे ना तो सोचा है और ना ही किया है। पिया बाजपेइर्, एक ऐसी लडकी है जो हिंदी भाषी होने के बाबजूद तमिल फिल्मो की लोकप्रिय अभिनेत्री बन गई है ।
गर्मी की छुटिटयो मे अपने घर इटावा आई पिया अपने परिजनो के बीच खासी खुश दिख रही है। दक्षिण भारत की फिल्मो मे जोरदार कामयाबी हासिल करने के बाद अब पिया को भरोसा है कि उसे बालीबुड की फिल्मो मे काम तो मिलेगा ही कामयाबी भी दक्षिण की फिल्मो की ही तरह मिलेगी। इटावा की बेटी पिया को पूरी उम्मीद है कि दक्षिण की फिल्मो की तरह हिन्दी सिनेमा मे भी नाम कमाने मे कामयाब हो जायेगी। दक्षिण मे दर्जनो हिट फिल्मे देने वाली पिया का मानना है कि उसे बीलीबुड की ओर से कई अहम आफर मिल रहे है लेकिन वो किसी खास कहानी के अनुरूप हिन्दी फिल्मो मे काम करने के लिये तैयार है। पिया ने उम्मीद जताई है कि साल 2011 मे वह हिन्दी सिनेमा मे बतौर अभिनेत्री के रूप मे नजर आयेगी।
अपने 5 साल के सिनेमाई कैरियर के बारे मे बताया कि वह अब तक एक दर्जन से अधिक हिट फिल्मो मे काम कर चुकी है। सबसे पहले  हिन्दी भाषा मे बनी धोसला का घोसला का तमिल भाषा मे रीमिक्स मे लीड रोल मे काम किया। इस साल 2011 मे तमिल भाषा मे रिलीज हुई को नाम की फिल्म सुपर हिट रही है। इस फिल्म ने अकेले यूके मे 4 दिन मे 4 करोड से अधिक का कारोबार करने मे कामयाबी मिली है।
पिया की शुरूआती शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर से हुई इंटर तक पढाई पिया ने इटावा के ही राजकीय बालिका इंटर कालेज से किया और बीसीए किया है मध्यप्रदेश के ग्वालियर से। पिया को डांस और अभिनय करने का शौक बचपन से ही था इसी शौक के चलते कई बार दिल्ली ओर मुंबई मे काफी सधंर्ष किया है। कई बार मुंबई मे आडिशन देने के बाद प्रियदर्शन के साथ एक विज्ञापन मे काम करने का मौका मिला इसी के साथ प्रियदर्शन के साथ पहली फिल्म भी करने को मिली है। पिया अब तक मेगा स्टार अमिताभ बच्चन और किके्रटर महेंद्र सिंह धोनी सहित नामी हस्तियो के साथ 100 से अधिक विज्ञापन मे काम किया है।
पिया को आगे बढाने मे सबसे अधिक मेहनत की है उसकी मां कांती ने जिन्होने पिया को आगे बढाने मे कोई कसर नही छोडी इसी वजह से पिया की इस तरक्की पर सबसे अधिक खुश उसकी ही मां है। पिता बी के बाजपेई भी अपनी बेटी की कामयाबी पर मां की ही तरह से बेहद खुश है।
बताते चले कि हिंदी भाषा मे हिट फिल्म रही मै हू ना मे अमृता राव के रोल को इससे पहले तमिल भाषा मे बनी एगन मे पिया ने ही लीड रोल किया था। इसके अलावा गोवा नामक स्तरीय फिल्म मे भी पिया काम कर चुकी है। सबसे हैरत की बात तो यह है कि पिया को ना तो तमिल और तेलुगू दोनो भाषाओ मे से कोई भी भाषा नही आती है। पिया को माधुरी दीक्षित और मेगा स्टार अमिताभ बच्चन खासे पंसद है।

मंगलवार, 21 जून 2011

कैद हुआ मासूम रिहा हुआ नौजवान



दिनेश शाक्य
अपने फायदे के लिये दंबगो ने एक मासूम को उस उम्र मे कैद कर लिया जब उसके खेलने खाने के दिन थे लेकिन बचपन को काल के गाल मे पहुचाने वालो को क्या मालूम था कि कोई मसीहा आकर एक दिन उसकी तस्वीर को संवार देगा।
करीब 10 साल तक कैद मे रह कर बंधुआ मजदूरी करने के बाद जब एक नौजवान को रिहा कराया गया तो उसकी खुशी का कोई ठिकाना नही रहा मानो ऐसा लग रहा था कि उसका पुर्नजन्म हुआ है जी हां,बिल्कुल ही ऐसा लगा जब 10 साल की कैद से आजाद होकर नौजवान को मुक्त कराया गया ।
बंधुआ मजदूर के तौर पर कैद करके रखे गये युवक को मुक्त कराने की यह कार्यवाही की गई है उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के चैबिया इलाके के मोहनपुर राहिन गांव के नगला बरूआ मे । जहां पूर्व प्रधान इंद्रपाल यादव के भाई जिलेदार के घर पर पुलिस और श्रम विभाग की टीम ने उपजिलाघिकारी घर्मेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशन मे छापा मार कर करीब 10 साल से कैद करके रखे गये करीब 24 साल के नौजवान बुधियार पुत्र सुरेन्द्र ग्राम बरदहा थाना धिलार जिला मधेपुरा बिहार को मुक्त कराने मे कामयाबी पाई है।
मुक्त कराये गये युवक ने बताया कि करीब 14 साल की उम्र मे वो अपने कुछ साथियो के साथ देश की राजधानी दिल्ली मे काम करने के मकसद से जा रहा था लेकिन इटावा मे किसी तरह से उतरने के दौरान उसे कुछ लोग पकड करके मोहनपुर गांव ले गये और बंघक बना कर रखा कई बार भागने की कोशिश की लेकिन मारपीट करना और हमेशा पहरेदारी के कारण निकलने मे कामयाबी नही पाई। रिहाई के बाद पता चला कि 10 साल के काम बदले सिर्फ मिलता था खाना। जब इस नौजवान को मुक्त कराया गया तो जिलेदार सिंह की ओर से श्रम अफसरो की लताड के चलते मात्र 2500 रूपये ही दिये गये जिसे देख कर वो बहुत खुश नजर आ रहा ।
नौजवान दलित वर्ग का है और अपने परिवार का इकलौता चिराग है इसकी दो छोटी बहने भी है जिनको देखने के लिये वो इस समय बैचेन नजर आ रहा है। इटावा के उपजिलाघिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह बताते है कि बंधुआ मजदूरी अघिनियम के तहत आरोपी जिलेदार के खिलाफ चैबिया थाने मे श्रम अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके कार्यवाही अमल मे लाई जा रही है और चैबिया थाने की पुलिस का एक दस्ता मुक्त कराये गये एक युवक को लेकर बिहार के लिये रवाना हो गया है।
भले ही मासूम अब नौजवान हो गया हो लेकिन उसका मन आज भी मासूम ही नजर आया जिस वक्त बुधियार को मुख्यालय पर अफसरो के सामने बयान के लिये पेश करने लाया गया उस वक्त उसके चेहरे की चमक देखने लायक थी कहे कुछ भी दंबगो ने अपने फायदे के लिये एक मासूम के जीवन को बरबाद कर दिया है।

यमुना नदी मे हुआ पहली बार घडियाल का प्रजनन


दिनेश शाक्य
देश मे यह पहला मौका है जब किसी घडियाल ने सबसे प्रदूषित समझी जाने वाली यमुना नदी मे प्रजनन किया है । निषेचन के उपरांत करीब घडियाल के बच्चे नजर आ रहे है। पहली बार यमुना नदी मे घडियाल के बच्चे पाये जाने को लेकर जंहा गांव वाले खासे खुश दिख रहे है वही पर्यावरणविद भी उत्साहित है। ऐसा माना जा रहा है कि जिस प्रकार घडियाल ने यमुना नदी मे प्रजनन किया है उससे एक उम्मीद यह भी बंध चली है कि आने वाले दिनो मे यमुना नदी भी घाडियालो के प्रजनन के लिये एक मुफीद प्राकृतिक वास बन सकेगा।
घडियाल के प्रजनन का यह वाक्या हुआ है उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के हरौली गांव के पास हुआ है जंहा इन बच्चो को लेकर गांव वाले खासे उत्साहित दिख रहे है। पहली बार घडियाल के प्रजनन को लेकर गांव वालो के साथ साथ आम इंसान भी गदगद हो गये है। एक पखवारे पहले यमुना नदी के किनारे जाने वाले एक स्कूली छात्र मुनेंद्र ने मादा घडियाल को अंडे फोड कर बच्चो को बाहर निकालने के बाद यमुना नदी मे डालने का वाक्या देखा । तब उसे पता चला कि घडियाल का यंहा पर घोसला है। मुनेंद्र बताता है कि वो अमूमन यमुना नदी के किनारे सुबह शाम आता रहता है और इस मादा घडियाल को अक्सर वो इस जगह पर ही देखा करता था। गांव के ही किनारे यमुना नदी का प्रवाह है इसलिये यमुना नदी के किनारे गांव वाले अक्सर आ जाया करते है इसी लिहाज से मुनेंद्र अपने करीब 5 साथियो के साथ आया तब उसने पहली बार घडियाल बच्चो को देखा है पहली बार बच्चे देखने के कारण मुनेंद्र इस बात का अंदाजा नही लगा पाया कि ये घडियाल या मगर के बच्चे है। लेकिन मुनेंद्र की खबर पर सबसे पहले पूरा का पूरा गांव मौके पर आया और इन बच्चो को देखा और अब पूरे इटावा मे चर्चा का बाजार गर्म है। जैसे आसपास के गांव वालो पता चलता है वे सैकडो की तादात मे जमा होकर घडियाल के बच्चो को देख रहे है।
गांव के ही अमर सिंह का कहना है कि अब गांव वाले करीब 10 फुट की दूरी से बैठ करके इन घडियाल के बच्चो को देखने मे जुटे हुये है क्यो कि गांव वालो ने अपने जीवन मे पहली बार यमुना नदी मे घडियाल के बच्चो को देखा है। करीब 62 साल के अमर सिंह का कहना है कि इससे पहले कभी भी यमुना नदी मे घडियालो का प्रजनन नही देखा गया था ऐसा मौका मेरे जीवन मे पहली बार आया हैं । वन्यजीव संरक्षण की दिशा मे काम रही संस्था सोसायटी फार कंजरवेशन आफ नेचर के महासचिव डा.राजीव चैहान का कहना है कि यमुना नदी मे आई बाढ से इटावा के आसपास का पानी साफ हो गया है और इसी वजह से घडियाल यमुना नदी मे प्राकृतिक वास बनाया है। ऐसा लगने लगा है देश मे सबसे अधिक प्रदूषण मे धिरी यमुना नदी का पानी कही ना कही अब इटावा के आसपास साफ हो रहा है इसी वजह से अब घडियाल यमुना नदी मे प्रजनन करने लगे है।
इस बदलाव को लेकर ऐसी उम्मीद बंधी है कि अब यमुना नदी भी घडियालो को पालने के लिये मुफीद हो गई मानी जा रही है। इससे पहले कभी भी यमुना नदी मे घडियाल ने प्रजनन नही किया है। इस बदलाव के बाद ऐसा लगने लगा है कि अभी तक सबसे सुरक्षित समझी जाने वाले चंबल नदी कही ना कही दूषित हो चली है इस कारण घडियाल यमुना नदी की ओर मुखातिव हो रहे है। पूरी की पूरी यमुना नदी मे एक मात्र एक ही नेस्ट देखा गया जिसमे करीब 46 बच्चे घडियाल के देखे जा रहे है। अभी तक देश मे सिर्फ चंबल एक मुख्य प्राकृतिक वासस्थल माना जाता है लेकिन अन्य जगहो पर इनकी छोटी छोटी सख्या भी पाये जाते है गिरवा नदी केतरनिया घाट ,सतकोशिया महानदी,र्काविट नेशनल पार्क,सोन नदी व केन मे इनकी संख्या कहने भर के लिये रहती है।
साल 2007 आखिर मे दिनो मे इटावा मे चंबल नदी मे एक सैकडा से अधिक घडियालो की मौत के बाद इस बात को प्रभावी ढंग से उठाया गया कि यमुना नदी के व्यापक प्रदूषण के कारण दूर्लभ प्रजाति के घाडियालो की मौत हो गयी है। लेकिन अनगिनत घडियाल विशेषज्ञो ने कई लाख रूपये खर्च करके भी घडियालो की मौत का पता लगाने मे कामयाब नही हो सके है।
यंहा पर इस बात का जिक्र किया जाना बेहद जरूरी होगा कि 2007 मे जब इटावा मे घडियालो की मौत का सिलसिला शुरू हुआ तो यह बात घडियाल विशेषज्ञो की ओर से प्रभावी तौर पर कही जाने लगी कि यमुना नदी मे हुये प्रदू
षण की वजह से दुर्लभ प्रजाति के घडियालो की मौत हुई है लेकिन इस बात को कोई भी घडियाल विशेषज्ञ साबित नही कर पाया कि घाडियालो की मौत यमुना नदी के प्रदूषण का नतीजा है।
इसके अलावा वन्य जीव प्रेमियों के लिए चंबल क्षेत्र से एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। किसी अज्ञात बीमारी के चलते बड़ी संख्या में हुई विलुप्तप्राय घडियालों के कुनबे में सैकड़ों की संख्या में इजाफा हो गया है। अपने प्रजनन काल में घडियालों के बच्चे जिस बड़ी संख्या में चंबल सेंचुरी क्षेत्र में नजर आ रहे हैं वही दूसरी ओर यमुना मे घडियाल के बच्चो ने एक नई राह दिखाई है।
दिसंबर-2007 से जिस तेजी के साथ किसी अज्ञात बीमारी के कारण एक के बाद एक सैकड़ों की संख्या में इन घडियालों की मौत हुई थी उसने समूचे विश्व समुदाय को चिंतित कर दिया था। ऐसा प्रतीत होने लगा था कि कहीं इस प्रजाति के घडियाल किताब का हिस्सा बनकर न रह जाएं। घडियालों के बचाव के लिए तमाम अंतर्राष्ट्रीय संस्थाएं आगे आई और फ्रांस, अमेरिका सहित तमाम देशों के वन्य जीव विशेषज्ञों ने घडियालों की मौत की वजह तलाशने के लिए तमाम शोध कर डाले।
घडियालों की हैरतअंगेज तरीके से हुई मौतों में जहां वैज्ञानिकों के एक समुदाय ने इसे लीवर रिरोसिस बीमारी को एक वजह माना तो वहीं दूसरी ओर अन्य वैज्ञानिकों के समूह ने चंबल के पानी में प्रदूषण को घडियालों की मौत का कारण माना। वहीं दबी जुबां से घडियालों की मौत के लिए अवैध शिकार एवं घडियालों की भूख को भी जिम्मेदार माना गया। घडियालों की मौत की बजह तलाशने के लिए ही अंतर्राष्ट्रीय समुदाय ने करोड़ों रुपये व्यय कर घडियालों की गतिविधियों को जानने के लिए उनके शरीर में ट्रांसमीटर प्रत्यारोपित किए।
जिस यमुना नदी मे घडियाल ने पहली बार प्रजनन करके एक नया इतिहास लिखा है उसी यमुना नदी को अपने प्राकतिक स्वरूप को बनाये रखने के लिये देश की राजधानी दिल्ली में सर्वाधिक संघर्ष करना पड़ रहा है। उत्तराखंड के शिखरखंड हिमालय से उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद तक करीब 1,370 किलो मीटर की यात्रा तय करने वाली यमुना को ज्यादा संकट दिल्ली के करीब 22 किलोमीटर क्षेत्र में है, लेकिन बेदर्द दिल्ली को यमुना के आंसुओं पर कोई तरस नहीं आता। यही कारण है कि अभी तक यमुना की निर्मलता वापस नहीं लौट सकी। केन्द्र सरकार व कई राज्यों ने भले ही यमुना की निर्मलता के लिए ढाई दशक के दौरान 1,800 करोड़ से अधिक की धनराशि खर्च कर दी हो लेकिन यमुना के पानी की निर्मलता वापस लौटना तो दूर, वह साफ तक नहीं हो सका। जाहिर है कि अरबों की धनराशि पानी में बह गयी। विशेषज्ञों की मानें तो विश्व की सर्वाधिक प्रदूषित नदियों में यमुना का शीर्ष स्थानो मे से एक है लेकिन घडियालो के प्रजनन के बाद विशेषज्ञो के पास कोई जबाब इस बात का नही है कि यह चमत्कार आखिरकार कैसे और क्यो हुआ ?
यमुना नदी के किनारे दिल्ली, मथुरा व आगरा सहित कई बड़े शहर बसे हैं। ब्लैक वॉटर में तब्दील यमुना में करीब 33 करोड़ लीटर सीवेज गिरता है। ये हालात तब हैं, जब दिल्ली खुद यमुना के पानी से प्यास बुझाती है। पानी को साफ सुथरा व पीने योग्य बनाने के लिए दिल्ली सरकार को भी कम नहीं जूझना पड़ता क्योंकि पीने के लिए यमुना के पानी को साफ करने के लिए उसे काफी बड़ी धनराशि खर्च करनी पड़ती है। कानपुर, इलाहाबाद व वाराणसी के जल कल विभाग को पानी को पीने योग्य बनाने के लिए एक हजार लीटर पर औसत चार रुपये खर्च करने पड़ते हैं, लेकिन दिल्ली जल बोर्ड को आठ से नौ रुपये की धनराशि एक हजार लीटर पानी को साफ करने में खर्च करने पड़ते हैं। इससे साफ जाहिर है कि गंगा की तुलना में यमुना अधिक प्रदूषित व मैली है। हालांकि दिल्ली की आबादी के मल-मूत्र व अन्य गंदगी को साफ सुथरा करने के लिए करीब डेढ़ दर्जन ट्रीटमेंट प्लांट संचालित हैं फिर भी यमुना का मैलापन रोकने में कामयाबी नहीं मिल रही है। इसको साफ करने के लिए जापान बैंक फार इंटरनेशनल कारपोरेशन ने भी भारत सरकार को भारी रकम अदा की है लेकिन उससे भी सफलता नहीं मिली। देश की राजधानी दिल्ली मे यमुना के जल में कोई डेढ़ सौ अवैध आवासीय कॉलोनियों की गंदगी व कचरा गिरता है। इसके अलावा करीब 1,080 गांव व मलिन बस्तियां भी अपना कचरा व गंदगी यमुना की गोद में डालती हैं। इन हालातों में यमुना जल का धुलित आक्सीजन के शून्य होने का खतरा हमेशा बना रहता है। मानकों के अनुसार कोलीफार्म कंटामिनेशन लेबल 500 से अधिक नहीं होना चाहिए लेकिन यमुना में इसका स्तर खतरनाक सीमा से भी आगे बढ़ गया है। यों, यमुना को गंदा करने में केवल आबादी का मलमूत्र का प्रवाह ही जिम्मेदार नहीं है, बल्कि इसके लिए देश के औद्योगिक घराने कम जिम्मेदार नहीं हैं। दिल्ली, आगरा व मथुरा सहित कई शहरों का औद्योगिक कचरा गाहे बगाहे भी यमुना की निर्मलता को बदरंग करता है।
देश के नौकरशाहों को नदी सफाई की योजना बनाकर उसको क्रियान्वित करने पर ध्यान देना होगा। केवल योजना बनाने से ही कुछ नहीं होगा क्योंकि किसी भी योजना पर अपेक्षित अमल न होने से अरबों की धनराशि तो खर्च हो जाती है पर उसका लाभ नहीं मिलता है। सम्बंधित नौकरशाहों पर इसकी जिम्मेदारी का निर्धारण होना चाहिए जिससे कार्ययोजना की विफलता पर बचकर निकल न सकें क्योंकि आरोप-प्रत्यारोप व दोषारोपण योजनाओं को विफल कर देतीं हैं। इसके साथ ही यमुना किनारे बसी आबादी को भी नदी की निर्मलता के लिए जागरुक होना पड़ेगा क्योंकि आबादी की जागरुकता यमुना की निर्मलता में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह कर सकेगी। आम आदमी को भी इस मुहिम से जुड़ना होगा क्योंकि तभी यमुना में गंदगी गिरने से रोका जा सकेगा।
इस सबके बावजूद यमुना नदी मे हुये प्रजनन ने यमुना नदी के प्रदूषण को लेकर एक सवाल खडा कर दिया है कि आखिरकार यह कैसी मैली है यमुना नदी ? अगर हकीकत मे यमुना नदी मैली है तो फिर घडियाल कैसे प्रजनन कर रहे है ? यह कुछ ऐसे सवाल है जो पर्यावरणविधो के लिये खडे हो गये है और इस पर शोध की जरूरत है।